CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Shakti Yojana : हाथों हाथ बढ़ चली है “विधायक की शक्ति योजना” देखिए विडियो

Vaishali Shakti Yojana : हाथों हाथ बढ़ चली है “विधायक की शक्ति योजना” देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Vaishali Shakti Yojana
Vaishali Shakti Yojana

श्रमिक महिलाओं के सशक्त भविष्य की ओर उठने लगे कदम : Vaishali Shakti Yojana

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। वैशाली नगर विधानसभा में महिलाओं के लिए “शक्ति योजना” (Vaishali Shakti Yojana) में हर रोज सैकड़ों महिलाएं पंजीयन करवा रही हैं। एमएलए रिकेश सेन द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ की गई इस योजना से शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्व रोजगार सहायता, बचत योजना, कम्प्यूटर प्रशिक्षण सहित अनेक लाभ कामकाजी महिलाओं को मिलेगा।

Contents
  • श्रमिक महिलाओं के सशक्त भविष्य की ओर उठने लगे कदम : Vaishali Shakti Yojana
  • आत्मसम्मान और स्वावलंबन की राह पर बढ़ेंगे कदम
  • बेटियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग
  • Vaishali Shakti Yojana : हेल्थ चेकअप मेडिकेयर एम्बुलेंस सुविधा
  • गृह उद्योग और हस्तशिल्प में बढ़ेगी भागीदारी : Vaishali Shakti Yojana
  • प्रशिक्षण बाद रोजगार व स्व रोजगार के लिए आत्मनिर्भर
  • स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम
  • सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सवों में बढ़ेगी भागीदारी

आपको बता दें कि ऐसी महिलाएं जो दूसरे घरों में झाड़ू पोंछा और बर्तन साफ करने का कार्य करती रही हैं उन्हें इस योजना (Vaishali Shakti Yojana) से जोड़ा जा सकता है। घरेलू कार्य करने वाली श्रमिक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) की शक्ति योजना के पहले ही दिन सैकड़ों महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। योजना के तहत फार्म जमा कर अक्टूबर महीने तक पंजीयन किया जा सकेगा‌।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर ‘विधायक की शक्ति योजना’ के तहत पंजीयन शुरु हो चुके हैं। शांति नगर विधायक कार्यालय से अब तक 5 हजार महिलाएं फार्म ले जा चुकी हैं। प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं इस योजना से खुद को जोड़ रही हैं। इस योजना ने ऐसी कामकाजी महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगाई है जो रोज दूसरों के घरों में परिश्रम कर अपने परिवार का सहारा बनी हुई हैं।

आत्मसम्मान और स्वावलंबन की राह पर बढ़ेंगे कदम

सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन चुके विधायक रिकेश बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखते हुए वैशाली नगर विधानसभा के लिए उन्होंने शक्ति योजना बनाई है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को संबल देगी, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और स्वावलंबन की राह पर भी आगे बढ़ाएगी।

इस योजना का उद्देश्य घरेलू कार्यों में संलग्न महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, प्रशिक्षण देना और उनके सामाजिक, आर्थिक तथा स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाना है।

बेटियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग

विधायक की शक्ति योजना के तहत महिलाओं के लिए निःशुल्क साक्षरता एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। UPSC, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेटियों को विशेष कोचिंग सुविधा मिलेगी।

Vaishali Shakti Yojana : हेल्थ चेकअप मेडिकेयर एम्बुलेंस सुविधा

कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कुकिंग और रिपेयरिंग जैसे कोर्सेस में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। उनके लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप और मेडिकेयर सुविधा होगी। आवश्यकता पड़ने पर बीमार या गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को विशेष सहायता राशि और पोषण आहार योजना से जोड़ा जाएगा।

वृद्ध एवं विधवा महिलाओं को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग कैंप भी लगाए जाएंगे।

गृह उद्योग और हस्तशिल्प में बढ़ेगी भागीदारी : Vaishali Shakti Yojana

शक्ति योजना (Vaishali Shakti Yojana) से पंजीकृत स्वरोजगार के लिए इच्छुक महिलाओं को ऋण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। घरेलू उद्योग और हस्तशिल्प कार्यों में प्रशिक्षण देकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

प्रशिक्षण बाद रोजगार व स्व रोजगार के लिए आत्मनिर्भर

आत्मनिर्भर समूह के माध्यम से ऐसी महिलाएं छोटे व्यवसाय स्थापित कर सकेंगी। समय समय पर शक्ति योजना से जुड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर और कानूनी सहायता सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम

महिलाओं के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जरूरतमंद परिवारों को आपातकालीन राहत सामग्री, कन्या विवाह सहायता, कानूनी सहायता, तीर्थयात्रा, पिकनिक, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केंद्र व राज्य सरकार की महति योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सवों में बढ़ेगी भागीदारी

समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सांस्कृतिक उत्सवों में विशेष भूमिका दी जाएगी। बेटियों को धार्मिक एवं सामाजिक मंचों पर सम्मानित करने का प्रावधान भी है। हर वार्ड में महिला शक्ति मंचों का गठन होगा ताकि महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकारों जागरूक रहें।

चलती बाइक पर हार्ट अटैक से युवक की दर्दनाक मौत
Kanker Republic Day Celebration: कांकेर में पहली बार दिखेगा इतिहास बनाता हॉर्स राइडिंग स्टंट
महाभारत’ होगी कई फिल्मों की सीरीज! आमिर खान अगस्त 2025 से करेंगे काम शुरू
भिलाई के सुपेला हास्पिटल तोड़ फोड़ हंगामा, 4-5 युवक घुसे और जमकर किया उत्पात, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही तफ्तीश
पार्टी कर रहे ससुराल के लड़कों ने हाल चाल पूछने पर जीजा को पीटा, शराब दुकान अहाता से मोबाइल भी गायब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?