CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Share Market Fraud : टेलीग्राम से रचा गया ठगी का पूरा खेल, शिक्षिका बनीं शिकार

Share Market Fraud : टेलीग्राम से रचा गया ठगी का पूरा खेल, शिक्षिका बनीं शिकार

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
Share Market Fraud
Share Market Fraud

टेलीग्राम एप से जुड़ी महिला ने एनएसई की कर्मचारी बन किया संपर्क

पहले छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाकर शिक्षिका का जीता भरोसा

तीन लाख रुपये भेजने के बाद खाते को किया फ्रीज

पुलिस ने मामला दर्ज किया, साइबर सेल ठगों की तलाश में जुटी

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी का एक बड़ा (Share Market Fraud) मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती में रहने वाली एक शिक्षिका को जालसाजों ने अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब शिक्षिका ने रकम निकालने की कोशिश की और खाता फ्रीज पाया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का नाम शालिनी राठौर है, जो स्थानीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि ठगी की यह घटना 13 सितंबर को हुई जब टेलीग्राम एप के माध्यम से उनसे सोनम शर्मा नाम की एक महिला ने संपर्क किया। महिला ने खुद को एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) की कर्मचारी बताते हुए शेयर बाजार से जुड़ी एक निवेश योजना की जानकारी दी और अधिक लाभ का वादा किया।

शालिनी ने ठग पर भरोसा कर भेजे गए लिंक से निवेश आईडी बनाई और शुरुआत में कुछ रुपये निवेश किए। पहले निवेश पर लाभ दिखाकर जालसाजों ने उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्हें कहा गया कि यदि वे बड़ी राशि लगाएंगी तो मुनाफा कई गुना होगा। शिक्षिका ने भरोसे में आकर तीन लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कर दिए। लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो खाते को ब्लॉक कर दिया गया। यहीं से उन्हें समझ आया कि यह एक ठगी (Share Market Fraud) का मामला है।

घबराई शिक्षिका ने तुरंत पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई और साइबर हेल्पलाइन से भी संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई अवश्य जांचें।

पुलिस ने कहा कि ठगी के अधिकांश मामले लालच के कारण होते हैं। लोग ऑनलाइन लिंक या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भेजे गए निवेश प्रस्तावों पर भरोसा कर बड़ी रकम गंवा देते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी किसी भी योजना में व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता या यूपीआई आईडी साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिले तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

Raipur Technical Trade Tower Project : मेट्रो सिटीज की तर्ज पर रायपुर को मिलेगा 8 मंजिला टेक्नीकल टॉवर
प्रोफेसर, रिसर्च छात्रा और…’ IIT छात्र अंकित के वो 3 गुनहगार, बेटे के सुसाइड पर क्या बोले पिता?
असम के धुबरी जिले में तनाव, CM ने दिया उपद्रवियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर
Amazon में फिर छंटनी की तैयारी, 14000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
Casual Robbery Balod: नकदी लूटी, फिर UPI भी कराया—लिफ्ट के बहाने ‘डिजिटल लूट’, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rapido Rider Crime
Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी

Raipur Rapido Rider Crime : महिला की शिकायत…

​SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, ​स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

सीजी भास्कर, 24 जुलाई।​सरकारी कंपनी SAIL ने राउरकेला…

BDL Recruitment 2026
BDL Recruitment 2026 : भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन, ​रक्षा क्षेत्र में अवसर

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस…

Bhatapara News
Bhatapara News : महाराष्ट्र से ट्रेन में लाई जा रही अवैध शराब का भंडाफोड़, भाटापारा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क

भाटापारा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक के विरोध में गरियाबंद में छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देशभर में कथित NEET Paper Leak मामले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?