CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Arrest Fraud : साड़ी और घूंघट में छिपा था ठगी का मास्टरमाइंड, 3.86 करोड़ रुपये के साइबर फरेब में आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest Fraud : साड़ी और घूंघट में छिपा था ठगी का मास्टरमाइंड, 3.86 करोड़ रुपये के साइबर फरेब में आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
24/10/2025
Share
Digital Arrest Fraud
Digital Arrest Fraud

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। एक फ़िल्मी कहानी जैसी लगने वाली सच्ची घटना ने शाहजहांपुर पुलिस को भी हैरान (Digital Arrest Fraud) कर दिया। पश्चिम बंगाल साइबर ब्रांच की टीम ने यहां दबिश देकर उस शातिर ठग को गिरफ्तार किया, जिसने जून महीने में एक रिटायर्ड इंजीनियर से 3.86 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की थी।

पुलिस जब उसके घर पहुंची, तो आरोपी साड़ी और घूंघट में बैठा मिला। परिवार की महिलाएं पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रहीं, लेकिन चालाकी ज्यादा देर नहीं चली और आरोपी की पोल खुल गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ सम्राट, निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर अमल मन्ना से करोड़ों रुपये ठगने (Digital Arrest Fraud) के मामले में वांछित था। ठगों ने जून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नाटक रचकर अमल मन्ना को तीन दिनों तक फोन पर डराया और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।

पश्चिम बंगाल साइबर ब्रांच के अधिकारी दीपांकर देवनाथ ने बताया कि जांच के दौरान लेनदेन और कॉल डिटेल से अभिषेक का नाम सामने आया। इसके बाद तीन दिन पहले पुलिस टीम शाहजहांपुर पहुंची। बुधवार रात करीब दस बजे जब टीम ने घर पर दबिश दी, तो अंदर से महिलाओं ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। पुलिस को बताया गया कि घर में सिर्फ महिलाएं और एक भांजा मौजूद हैं।

शक बढ़ने पर टीम ने पूरी रात घर के बाहर निगरानी की। सुबह करीब आठ बजे स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया, तो पुलिस टीम दंग रह गई – अंदर साड़ी और घूंघट में बैठा व्यक्ति कोई महिला नहीं बल्कि आरोपी (Digital Arrest Fraud) अभिषेक था। जैसे ही पुलिस ने उसका नाम पूछा, वह हड़बड़ा गया और पहचान उजागर हो गई।

पकड़े जाने के बाद अभिषेक ने शुरुआत में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन सबूतों के सामने उसकी बात टिक नहीं पाई। बंगाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर लिया और आगे की पूछताछ के लिए कोलकाता ले गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ठगी में तकनीकी गैंग की मदद ली थी, जो देशभर के कई राज्यों में सक्रिय है। अब पुलिस उस नेटवर्क की कड़ी दर कड़ी जांच कर रही है।

Marriage Promise Rape Case : लिव-इन में रखने के बाद मारपीट कर निकाला, आरोपी गिरफ्तार
Cable Theft : फैक्ट्री में केबल वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जामुल पुलिस ने चोरी गया माल किया बरामद
लालू बताएं ऐश्वर्या को न्याय कब मिलेगा….? तेज को पार्टी और परिवार से निकालने पर JDU का निशाना
छपरा में दिल दहला देने वाली घटना: भाभी को आइसक्रीम देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदा
Gangster Mayank Singh : पेश हुआ कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, पुलिस ने मांगा रिमांड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel on E20 Petrol
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’

Bhupesh Baghel on E20 Petrol :मुद्दे पर केंद्र…

Balrampur Forest Guard Attack
Balrampur Forest Guard Attack : लकड़ी की अवैध कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, डंडे से हमले में हालत गंभीर

Balrampur Forest Guard Attack ; इस घटना के…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : ब्लेड से हमला कर नाबालिग को किया घायल, आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Dhamtari Crime News : पुलिस ने गवाहों की…

Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी
Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी

जरूरतमंद को सहायता देना (Divyang News) केवल उसके…

Ram Gopal Agrawal Arrest
Ram Gopal Agrawal Arrest : शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

Ram Gopal Agrawal Arrest:सभी पहलुओं पर स्थिति ED…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?