CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Labour Department Notice : दो श्रम उप निरीक्षक और एक श्रम कल्याण उप निरीक्षक को नोटिस, तीन दिन में जवाब तलब

Labour Department Notice : दो श्रम उप निरीक्षक और एक श्रम कल्याण उप निरीक्षक को नोटिस, तीन दिन में जवाब तलब

By Newsdesk Admin
28/10/2025
Share
SIR Revision Notice
SIR Revision Notice

सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। महिला उत्पीड़न जांच समिति गठन के निरीक्षण के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली करने के मामले में अब (Labour Department Notice) और भी अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोपी श्रम निरीक्षक के साथ मौके पर मौजूद दो श्रम उप निरीक्षक और एक श्रम कल्याण उप निरीक्षक को अपर श्रमायुक्त ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब तलब किया है।

तीनों अधिकारियों को नोटिस, 3 दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

जारी नोटिस के अनुसार जांच समिति की रिपोर्ट में पाया गया है कि श्रम पदाधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार की टीम ने पॉस एक्ट के तहत आंतरिक परिवाद समिति के गठन के दौरान गुमाश्ता लाइसेंस और समिति गठन के नाम पर व्यापारियों से भयादोहन करते हुए राशि की अवैध वसूली की थी। इस टीम में श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक, श्रम उप निरीक्षक अभय दुबे, कोमल सिंह मरावी और श्रम कल्याण निरीक्षक (प्लेसमेंट) कार्तिकेय दुबे शामिल थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अधिकारियों ने मौके पर हो रही वसूली और अभद्र व्यवहार को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। अपर श्रमायुक्त ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें भी श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक के अवैधानिक कृत्य में सहभागी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

श्रम निरीक्षक पर पहले ही कार्रवाई प्रस्तावित

इससे पहले (Labour Department Notice) के तहत जांच समिति ने पुष्टि की थी कि श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक ने व्यापारियों से अवैध वसूली की थी। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस रिपोर्ट के आधार पर उनके निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित कर सचिव, श्रम विभाग को पत्र भेजा था। अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराने की तैयारी चल रही है।

लापरवाही पर चॉइस सेंटर संचालक का आईडी निरस्त

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एक अन्य कार्रवाई में कसडोल ब्लॉक के ग्राम बड़गांव निवासी चॉइस सेंटर संचालक पुरन सिंह का ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी निरस्त कर दिया गया है। अपर कलेक्टर अवधराम टंडन ने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत चॉइस सेंटर संचालक को संपूर्ण दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है, लेकिन कई बार अधूरे दस्तावेज अपलोड करने के कारण प्रमाणपत्र समय पर जारी नहीं हो पा रहे थे। इसी लापरवाही के चलते संचालक पर कार्रवाई करते हुए उसका आईडी रद्द कर दिया गया।

Police Constable Death : बस से उतरते समय फिसला पैर, जमीन पर गिरने से प्रधान आरक्षक की मौत
IGKV Hostel Roof Collapse : कृषि विश्वविद्यालय हॉस्टल की जर्जर छत गिरी, सो रहे छात्र घायल, NSUI का प्रदर्शन 
Ebola crisis deepens : कांगो और युगांडा में 87 मौतें, WHO ने जारी किया हेल्थ अलर्ट
बिरनपुर क्यों नहीं गए थे भूपेश बघेल….❓करते हैं दबाव की राजनीति, कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है छत्तीसगढ़ बंद – डिप्टी सीएम विजय शर्मा, दुर्ग जेल पहुंचे गृह मंत्री ने और क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर
New courses on cyber crime prevention : सायबर अपराधों को रोकने विवि शुरू करे एक्सपर्ट कोर्स, कार्य परिषद् बैठक में MLA रिकेश ने दिए सुझाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police transfer list : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

Police transfer list

Rawatpura University fraud allegations
Rawatpura University fraud allegations : छात्रों ने खोला मोर्चा

Rawatpura University fraud allegations

Picnic tragedy Bilaspur
Picnic tragedy Bilaspur : पिकनिक बना मातम, डैम में डूबने से युवक की मौत

Picnic tragedy Bilaspur

Jagannath Rath Yatra Raipur
Jagannath Rath Yatra Raipur : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और CM निभाएंगे ‘छेरा पहरा’

Jagannath Rath Yatra Raipur

Traditional Medicine Conference
Traditional Medicine Conference : उतई में जुटेंगे देशभर के वनौषधि वैद्य, सांसद विजय बघेल करेंगे शुभारंभ

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : अखिल भारतीय परंपरागत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?