CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 8th Pay Commission : केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी, जनवरी 2026 से लागू होंगी सिफारिशें

8th Pay Commission : केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी, जनवरी 2026 से लागू होंगी सिफारिशें

By Newsdesk Admin
28/10/2025
Share
8th Pay Commission
8th Pay Commission

50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ, डीए-एचआरए बढ़ने के आसार

सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने मंगलवार को आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की दिशा में अहम कदम उठाते हुए इसकी सेवा शर्तों (Terms of Reference) को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस फैसले से देशभर के करीब 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आयोग के गठन और कार्यप्रणाली को हरी झंडी दी गई।

न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष

आयोग की अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को नियुक्त किया गया है, जबकि आईआईएम बेंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष सदस्य होंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय (8th Pay Commission) के सचिव पंकज जैन को सदस्य सचिव बनाया गया है। माना जा रहा है कि यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरा संदेश है।

18 महीनों में रिपोर्ट देनी होगी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में की गई थी, लेकिन अब सेवा शर्तों को मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया तेज हो गई है। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, आयोग को अपनी मुख्य रिपोर्ट 18 महीनों के भीतर जमा करनी होगी।
आवश्यकता पड़ने पर आयोग विशिष्ट मुद्दों पर अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है। आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी।

बढ़ सकते हैं डीए, टीए और एचआरए

सातवें वेतन आयोग ने वेतन में 14.3 प्रतिशत वृद्धि की सिफारिश की थी, जिससे लगभग 1 करोड़ कर्मचारियों को फायदा हुआ था। माना जा रहा है कि आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA) और आवास भत्ता (HRA) में संशोधन की सिफारिश कर सकता है। इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) में वृद्धि होगी और बाजार में मांग बढ़ेगी।

सरकार पर वित्तीय बोझ, लेकिन अर्थव्यवस्था को बल

विश्लेषकों का अनुमान है कि आयोग की सिफारिशों से सरकार पर 2.40 से 3.20 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। हालांकि इसका एक बड़ा हिस्सा कर राजस्व (Tax Revenue) के रूप में वापस आएगा। इससे घरेलू बाजार (Domestic Market) में उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी की संभावना है।

कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत

कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले को सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि वेतन संशोधन (8th Pay Commission) समय पर होना चाहिए ताकि महंगाई दर (Inflation Rate) के बीच कर्मचारियों का जीवनस्तर संतुलित बना रहे।

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
Dog Attack Child : आवारा कुत्ते का हमला, 9 साल के बच्चे का सिर जबड़े में दबाकर घसीटा
“दृश्यम” फिल्म स्टाईल : पत्नी बनी हत्यारी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार खाई में फेंका, लोग कह रहे सोनम ही नहीं रीना…..
Rajasthan: 80 हजार के लिए प्रेग्नेंट पत्नी को करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, पति को उम्रकैद
Raipur Green Development Model : जापान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका रायपुर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?