CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suspicious Death Case Ambikapur : पश्चिम बंगाल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला, सिर पर गंभीर चोट, हत्या की आशंका

Suspicious Death Case Ambikapur : पश्चिम बंगाल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला, सिर पर गंभीर चोट, हत्या की आशंका

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
Suspicious Death Case Ambikapur
Suspicious Death Case Ambikapur

सीजी भास्कर, 4 नवंबर। मैनपाट ब्लॉक के कुदारीडीह क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति (Suspicious Death Case Ambikapur) में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है। मृत युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है, जो यहां वसुंधरा हिल्स नामक निजी कॉलोनी में राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद उसका साथी युवक फरार है। फिलहाल पुलिस मृतक और फरार साथी दोनों की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी दो युवक कुछ माह पहले मैनपाट के कुदारीडीह पहुंचे थे। दोनों एक निजी कॉलोनी निर्माण स्थल पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे और मजदूरों के लिए बनी अस्थायी झोपड़ी में ही रहते थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि झोपड़ी के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। यह देख तुरंत कमलेश्वरपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी मनोज प्रजापति अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल (Suspicious Death Case Ambikapur) का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात मृतक और उसके साथी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ने शराब का सेवन भी किया था। उसके बाद से साथी युवक लापता है। पुलिस को शक है कि आपसी विवाद के दौरान हत्या की वारदात हुई और साथी फरार हो गया।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राजू (24 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है और मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए कॉलोनी निर्माण से जुड़ी कंपनी (Suspicious Death Case Ambikapur) के कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रही है। कमलेश्वरपुर पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन के आधार पर फरार साथी की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश
Durg Cyber Fraud : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार
Bridge Crack : लोकार्पण के 15 दिन बाद ही ओवरब्रिज में 70 फीट लंबी दरार, पहली बारिश में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल
Patwari Suspension : डिजिटल क्राफ्ट सर्वे में भारी लापरवाही, पटवारी तत्काल निलंबित
Law and Order in Chhattisgarh : अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shree Cement Strike: रोजगार की मांग पर श्री सीमेंट के खिलाफ हड़ताल

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : स्थानीय युवाओं को…

Cyber Awareness Campaign: छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, साइबर फ्रॉड से बचाव की मिली जानकारी

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : साइबर अपराधों के…

Farm Equipment Theft: किसानों के खेतों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : बलौदाबाजार-भाटापारा में किसानों…

Dhamtari Police Action: उप जेल के सामने रील बनाना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : धमतरी में संवेदनशील…

US Plane Crash: पश्चिमी अलास्का में चार्टर प्लेन क्रैश, 8 लोग लापता

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : अमेरिका के अलास्का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?