CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stray Dogs in Raipur : राजधानी में 10 हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने बढ़ाई निगम की जिम्मेदारी

Stray Dogs in Raipur : राजधानी में 10 हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने बढ़ाई निगम की जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Stray Dogs in Raipur
Stray Dogs in Raipur

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों (Stray Dogs in Raipur) और मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के लगभग हर वार्ड और मोहल्ले में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आते हैं। अनुमान के मुताबिक रायपुर नगर निगम क्षेत्र में करीब 10 से 12 हजार आवारा कुत्ते हैं, लेकिन नगर निगम की बधियाकरण व्यवस्था केवल दिखावा बनकर रह गई है। बैरनबाजार स्थित निगम का एकमात्र डॉग सर्जरी सेंटर ही इस काम को संभाल रहा है, जहां रोजाना पांच से सात कुत्तों के बधियाकरण का दावा किया जाता है, जबकि वास्तविक संख्या इससे बहुत कम है।

राजधानी में खूंखार कुत्तों (Stray Dogs in Raipur) के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्कूल, अस्पताल, कॉलोनी और बाजारों में बच्चों व बुजुर्गों को निशाना बनाए जाने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। बावजूद इसके, नगर निगम के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ऐसे में शहर के नागरिकों में भय का माहौल है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देशभर के शहरी निकायों को निर्देश दिया है कि वे स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थलों में आवारा कुत्तों (Stray Dogs in Raipur) की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं। आदेश में कहा गया है कि इन परिसरों के चारों ओर सुरक्षा बाड़ लगाई जाए और कुत्तों के प्रबंधन के लिए स्थानीय निकाय स्थायी व्यवस्था विकसित करें।

इस आदेश के बाद रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति प्राप्त होगी, उसी के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जानकारों का अनुमान है कि इस व्यवस्था को लागू करने में चार से पांच करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा।

(Stray Dogs in Raipur) मवेशियों का भी हाल बदहाल

सिर्फ कुत्तों का ही नहीं, बल्कि सड़कों पर विचरने वाले मवेशियों का भी हाल बदहाल है। निगम के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले तीन महीनों में 1,300 से अधिक मवेशियों को पकड़कर गोठानों में भेजा गया है, लेकिन इससे ज्यादा संख्या में अब भी मवेशी सड़कों और बाजारों में घूम रहे हैं। इससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

वर्तमान में नगर निगम के 10 जोनों में सिर्फ एक डॉग कैचर कार्यरत है। बैरनबाजार स्थित बधियाकरण केंद्र में पांच अस्थायी कर्मचारी और दो पशुचिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। जगह की कमी के कारण जिस इलाके से कुत्तों को पकड़ा जाता है, ऑपरेशन के बाद उन्हें फिर उसी इलाके में छोड़ दिया जाता है। इससे समस्या सुलझने के बजाय और बढ़ जाती है।

शहरवासियों का कहना है कि निगम को आवारा कुत्तों और मवेशियों की समस्या के लिए ठोस और स्थायी नीति बनानी चाहिए। नागरिकों ने मांग की है कि बधियाकरण और टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए, आश्रय गृहों की संख्या बढ़ाई जाए और हर वार्ड में जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Kotwar appointment controversy : 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय का किया घेराव
राष्ट्रपति द्रोपदी ने जगन्नाथ मंदिर में किए महाप्रभु के दर्शन, देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की करी कामना
Ambulance Oxygen Death: रास्ते में बुझती सांसें, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
AI Matrimonial Fraud : एआई से बनाई युवतियों की तस्वीरें, शादी का झांसा और करोड़ों की ठगी, दुर्ग का आरोपी कानपुर से गिरफ्तार
TET Mandatory Rule: 80 हजार शिक्षकों पर लटका करियर का संकट, नौकरी बचाने की नई परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation’s bulldozer action : प्रकाश होलसेल पर कार्रवाई, 3 एकड़ की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Raipur Municipal Corporation's bulldozer action

CG Weather Update
CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश पर ब्रेक, फिर मध्य और दक्षिण जिलों में झमाझम के आसार

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ में अगले चार…

Bilaspur 11KV Line Accident : 11KV लाइन की चपेट में आकर 5 मजदूर झुलसे, ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

Bilaspur 11KV Line Accident

Indravati Tiger Poaching Case : कैमरे में कैद हुए 12 बाघ, लोकेशन लीक होने के बाद 3 का हुआ था शिकार

Indravati Tiger Poaching Case

Chhattisgarh IPS Transfer 2026 : राजनांदगांव IG बदले, कोरिया SP हटे; 12 जिलों को मिले नए कप्तान

Chhattisgarh IPS Transfer 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?