CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Crop Diversification 2025 : फसल चक्र परिवर्तन से किसानों की आमदनी में होगा इजाफा, यहां शुरू नई पहल

Chhattisgarh Crop Diversification 2025 : फसल चक्र परिवर्तन से किसानों की आमदनी में होगा इजाफा, यहां शुरू नई पहल

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Chhattisgarh Crop Diversification 2025
Chhattisgarh Crop Diversification 2025

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। राज्य सरकार अब किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि लागत (Chhattisgarh Crop Diversification 2025) घटाने पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में धमतरी जिले में भूमि एवं जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि के लिए फसल चक्र परिवर्तन अभियान को नई गति दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा कृषि विभाग और संबंधित एजेंसियों के समन्वय से किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहनी, तिलहनी, लघु धान्य और मक्का जैसी कम जल मांग वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Contents
  • धमतरी जिले में फसल चक्र परिवर्तन पर विशेष जोर
  • हर विकासखंड में 10 गांव होंगे मॉडल
  • बीज भंडारण और वितरण समितियों के माध्यम से

धमतरी जिले में फसल चक्र परिवर्तन पर विशेष जोर

धमतरी जिले में लगभग 1 लाख 58 हजार 180 किसान कृषि व्यवस्था की रीढ़ हैं। जिले में मुख्य सिंचाई साधन नहरें हैं, वहीं करीब 30 हजार नलकूपों से भूमिगत जल का उपयोग किया जा रहा है। लगातार घटते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने जल संरक्षण और (Crop Rotation Awareness CG) को अपनाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। यह अभियान किसानों में जागरूकता और व्यावहारिक प्रशिक्षण दोनों को शामिल करता है।

हर विकासखंड में 10 गांव होंगे मॉडल

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, धमतरी जिले के सभी विकासखंडों में फसल चक्र परिवर्तन को अपनाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। (Crop Diversification Program Chhattisgarh) हर विकासखंड के कम से कम 10 गांवों में 100 प्रतिशत किसानों को धान के स्थान पर दलहनी, तिलहनी और मक्का फसलों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन किसानों को न केवल प्रशिक्षण बल्कि सम्मान और प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी, ताकि वे उदाहरण बन सकें।

बीज भंडारण और वितरण समितियों के माध्यम से

राज्य सरकार अब किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि लागत (Chhattisgarh Agriculture Department Initiative) के अंतर्गत ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव पारित कर फसल चक्र परिवर्तन को संस्थागत रूप से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कृषि विभाग को गांव-गांव में जागरूकता शिविर, ऋण एवं बीज वितरण शिविर आयोजित करने कहा गया है। जिले की 39 प्राथमिक साख सहकारी समितियों में बीजों का पर्याप्त भंडारण किया गया है — जिनमें अब तक 32.10 क्विंटल गेहूं, 296.70 क्विंटल चना, 22.10 क्विंटल तिवड़ा और 52 क्विंटल सरसों के बीज उपलब्ध हैं।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें और (Crop Diversification Benefits CG) के माध्यम से कम जल मांग वाली फसलों की ओर रुख करें। यह पहल न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देगी बल्कि किसानों की आय में दीर्घकालिक वृद्धि भी सुनिश्चित करेगी।

Pratappur Broken Bridge Controversy : सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर! जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार कर रहे नौनिहाल
Lakshmi Rajwade Inspection : गोबरी नाला पर अस्थायी रपटा निर्माण का निरीक्षण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
छात्र को लगा करंट, हाई कोर्ट सख्त: अब छत्तीसगढ़ के 45,000 स्कूलों की होगी बिजली सुरक्षा जांच
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: कुलेश्वर महादेव डूबा, 12 जिलों में बाढ़ की आशंका..
मालगाड़ी पर ताबड़तोड़ पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी गंभीर चोट, दल्लीराजहरा से आयरन ओर लेकर भिलाई आ रही थी मालगाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?