CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई छत्तीसगढ़ सरयूपारिन ब्राह्मण महिला समाज का तीज मिलन, कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में अनेक सांस्कृतिक आयोजन, प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध

भिलाई छत्तीसगढ़ सरयूपारिन ब्राह्मण महिला समाज का तीज मिलन, कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में अनेक सांस्कृतिक आयोजन, प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध

By Newsdesk Admin
29/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ सरयूपारिन ब्राह्मण महिला समाज ने हर्षोल्लास से रंगारंग तीज मिलन और जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान भक्तिमय अनेक सांस्कृतिक आयोजनों ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान दर्शकों के लिए भी रोचक प्रतियोगिताएं भी हुईं।

समारोह का प्रारंभ शिव आराधना से हुआ तथा दीप प्रज्वलन समाज की अध्यक्षा श्रीमती आरती दीवान, श्रीमती अर्चना चौबे, श्रीमती शैल पांडेय एवं दुर्ग महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा एवं उनकी टीम रायपुर ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, भारती शर्मा, सरिता शर्मा ने किया। गणेश वंदना आर्य तिवारी की प्रस्तुति के बाद दुर्ग एवं रायपुर से उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सुहाग की सामग्री से किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में आरती दीवान ने कहा कि समारोह में हम सब एक साथ एकत्रित होकर अपनी संस्कृति एवं धर्म का निर्वहन करते हुए आने वाली युवा पीढ़ी से उसको अवगत कराते हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की माटी की महक की प्रस्तुति समूह नृत्य नाटिका से सरल दुबे, सीमा शर्मा और अपर्णा ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा सुषमा की पुत्री एवं स्वीटी द्वारा एकल नृत्य का प्रदर्शन बहुत ही आकर्षक तरीके से किया गया। युगल नृत्य में शोभा एवं रानी एवं उनकी पुत्रवधू की मनोहर प्रस्तुति की दी।

वर्षा शुक्ला एवं प्रीति तिवारी की हास्य प्रस्तुति ने सभी को गुदगुदाया। भिलाई महिला समाज कार्यकारिणी द्वारा कृष्ण की लीलाओं का नृत्य नाटिका का प्रदर्शन जैसे कृष्ण जन्म, कंस के कारागार से कृष्ण का जन्म, माखन लीला, गोवर्धन धारण, कालिया नाग, गीता का ज्ञान एवं कृष्ण की रासलीला का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया जिसमें अर्चना चौबे, शैल पांडेय, आरती दीवान, अनीता चौबे, ज्योति, वर्षा शुक्ला, सरिता शर्मा, सरल दुबे, बबली त्रिपाठी, श्वेता शुक्ला ने मंत्र मुक्त अभिनय किया।

दर्शकों के लिए राधा दुबे द्वारा हाउजी गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बहुत रूचि ली। शक्ति मिश्रा द्वारा भी दर्शकों के लिए गेम्स रखे गए जिसे प्रतिभागियों ने बहुत ही रुचि दिखाई।

कार्यक्रम संचालन श्रीमती जयंती शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अनीता चौबे ने दिया। समारोह में प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन स्वरूप उपहार भी कार्यकारिणी द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बबली त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, मंजूषा शर्मा, वंदना शर्मा, स्वाति तिवारी, ज्योति, शैली पांडेय, अर्चना चौबे, सरल दुबे, सरिता मिश्रा, वर्षा शुक्ला, अनीता चौबे, श्वेता मिश्रा, मंजूषा शर्मा, जयंती शर्मा, कमल तिवारी, वंदना शर्मा, स्वाति तिवारी, ज्योति, मल्टी, शेफाली, सीमा, अपर्णा, प्रीति, शोभा, रानी, स्वीटी, सुषमा, शोभा शर्मा, सुनीता शर्मा, भारती आदि उपस्थित रहे।

इस लड़की और दलित पंचायत अधिकारी के बीच प्यार 💕 की खूनी कहानी की वारदात आपको रुला देगी….हत्या ने जाति विभाजन और ऑनर किलिंग जैसी सामाजिक बुराइयों को उजागर करती खास रपट
Good News : छतीसगढ़ में श्रमिकों के लिए सरकार की नई पहल, कैंसर और किडनी के गंभीर रोगों का इलाज होगा आसान, मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा
वैशाली नगर के लोकांगन में देर रात तक काव्य प्रेमी हंसी ठहाकों की महफ़िल में हुए सराबोर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की ओपनिंग से क्लोजिंग तक देश के उम्दा कवियों ने बांधे रखा
साय कैबिनेट की बैठक शुरू:मंत्रालय पहुंचे सभी मंत्री, CM कर रहे मीटिंग की अध्यक्षता , होंगे बड़े फैसले
Raigarh Power Cut Today: रायगढ़ के 14 इलाकों में आज चार घंटे बिजली बंद, कवर्ड वायर में बदले जाएंगे खुले तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?