CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UDAN Scheme : उड़ान योजना ने गढ़ा नया इतिहास, 3.27 लाख फ्लाइट्स ने बदल दी देश की कनेक्टिविटी

UDAN Scheme : उड़ान योजना ने गढ़ा नया इतिहास, 3.27 लाख फ्लाइट्स ने बदल दी देश की कनेक्टिविटी

By Newsdesk Admin
04/12/2025
Share
UDAN Scheme
UDAN Scheme

सीजी भास्कर, 4 दिसंबर। क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) उड़ान (UDAN Scheme) के तहत अब तक 3.27 लाख से अधिक फ्लाइट्स का संचालन किया जा चुका है और इससे 157 लाख से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ मिला है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की। सरकार ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र के अमरावती और सोलापुर में नए एयरपोर्ट विकसित कर उनका संचालन भी शुरू किया गया है।

केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि जनवरी 2024 से नवंबर 2025 के बीच महाराष्ट्र में 34 नए आरसीएस रूट (UDAN Scheme) शुरू किए गए, जो देश के विभिन्न हिस्सों के एयरपोर्ट्स को जोड़ते हैं, जिनमें आदिवासी व पिछड़े जिलों में स्थित हवाई अड्डे भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, उड़ान योजना के तहत एयरलाइन ऑपरेटरों की भागीदारी को बढ़ावा देने और टिकट कीमतों को किफायती रखने के लिए वाएबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) और कई रियायतें प्रदान की जाती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चयनित एयरलाइन ऑपरेटरों को वीजीएफ के रूप में कुल 4,352 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

सरकार उड़ान मार्गों के उपयोग और प्रदर्शन की निगरानी लोड फैक्टर, समय पर उड़ान, विमान तैनाती और सेवा स्थिरता जैसे मानकों के आधार पर करती है। यह समीक्षा एक संरचित मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से समय-समय पर की जाती है।

मोहोल ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स खासकर आदिवासी या दूरदराज के जिलों में—का लगातार मूल्यांकन किया जाता है, और निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले मार्गों को निरंतर समर्थन दिया जाता है ताकि कम सेवा वाले क्षेत्रों में भरोसेमंद हवाई संपर्क सुनिश्चित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उड़ान आज भारत की सबसे सराही जाने वाली उपलब्धियों में से एक है, जिसने देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे में नई ऊर्जा भरी है। भारत का नागर विमानन क्षेत्र विश्व के अधिकांश बाजारों की तुलना में तेजी से बढ़ा है और देश अब दुनिया के शीर्ष तीन घरेलू विमानन बाजारों में शामिल है। उड़ान योजना के तहत अभी तक कुल 649 रूट शुरू किए जा चुके हैं, जो 93 बिना सेवा और कम सेवा वाले एयरपोर्ट्स को जोड़ते हैं, जिनमें 15 हेलीपोर्ट और 2 वाटर एयरपोर्ट शामिल हैं।

इंदौर में CM का बयान: ‘खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब’, BSF नेशनल पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ..
चुनाव से पहले बड़ा झटका: ठाकरे ब्रदर्स का ‘उत्कर्ष पैनल’ पूरी तरह साफ
Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई
कासगंज में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- सेना ने पाकिस्तान को औकात में ला दिया, घर में घुसकर मारा
संभल में फल विक्रेताओं की दबंगई! पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Jan Darshan 26 November : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे कह सकेंगे अपनी समस्या, जानें कब और कहां होगा जनदर्शन
CM Jan Darshan 26 November : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे कह सकेंगे अपनी समस्या, जानें कब और कहां होगा जनदर्शन

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन (CM Jan Darshan 26…

Sarangarh Municipality Election : सरिता या घनश्याम के सिर सजेगा सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद टिकट का ताज!
Sarangarh Municipality Election : सरिता या घनश्याम के सिर सजेगा सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद टिकट का ताज!

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों (Sarangarh Municipality…

Janjgir Illegal Sand Storage : हसदेव नदी किनारे प्रशासन का छापा, 25 हाइवा रेत और चेन माउंट मशीन जब्त; 6 गांवों में जांच
Janjgir Illegal Sand Storage : हसदेव नदी किनारे प्रशासन का छापा, 25 हाइवा रेत और चेन माउंट मशीन जब्त; 6 गांवों में जांच

25 हाइवा रेत (Janjgir Illegal Sand Storage) जब्त…

Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी
Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी

योजना के तहत 40 अनुसूचित जनजाति वर्ग के…

Gold Silver Investment
Gold Silver Investment : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹9,103 और सोना ₹3,653 सस्ता

सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?