CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG में एक और शर्मनाक घटना, आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, 6 नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार, शाम को बाजार से लौट रही थी पीड़िता

CG में एक और शर्मनाक घटना, आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, 6 नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार, शाम को बाजार से लौट रही थी पीड़िता

By Newsdesk Admin
05/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 5 सितंबर। छत्तीसगढ़ में आठवीं की छात्रा से गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। जशपुर-सरगुजा जिले के बॉर्डर पर 8वीं की छात्रा से 7 लोगों ने रेप किया। पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की 14 साल की छात्रा रविवार को अपनी 2 सहेलियों के साथ जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में मुड़केला साप्ताहिक बाजार गई थी। वहां से तीनों शाम करीब 6.30 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में 3 नाबालिग मिले और उन्होंने लड़कियों को रोक लिया। आरोपी लड़की को उठा ले गए। वारदात में 6 नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस ने 7 को पकड़ा, 6 नाबालिग
सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने बताया कि मामले में 7 आरोपियों को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बालिग और अन्य 6 आरोपी नाबालिग हैं। पीडि़ता कक्षा 8वीं की छात्रा और उसकी सहेलियों में एक 8वीं और एक 9वीं की छात्रा है। आरोपियों में से कुछ पीड़िता की सहेलियों के पूर्व परिचित हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सभी को आरोपी बनाया है। सीतापुर थाने में शून्य पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल जशपुर जिला है, इसलिए केस डायरी पत्थलगांव थाना भेजी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

देर रात लौटी छात्रा
छात्रा के देर तक घर नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने गांव में उसकी तलाश शुरू की। फिर सीतापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना देने पहुंचे। इस बीच देर रात करीब एक बजे छात्रा घर पहुंची और मां को जानकारी दी। परिजन अगले दिन सोमवार को सीतापुर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। छात्रा की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि राजापुर इलाके के आरोपियों ने छात्रा से दुष्कर्म किया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोल रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। वारदात के बाद छोड़कर भाग निकले ।

ED कर रही चार्ज शीट की तैयारी, उधर रॉबर्ट वाड्रा का नया दावा… ‘मैं राजनीति में जरूर आऊंगा’
Inspiring Story : स्टेशन पर कुली का काम करते हुए क्रैक किया यूपीएससी, बना आईएएस
गैस गोदाम के पास घर में लगी आग: तीसरी मंजिल से गिरती रही चिंगारी, बड़ा हादसा टला..
Local Holiday Chhattisgarh 2025 : 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Rice Crop Disease Alert : धान की फसल पर मंडरा रहा खतरा, मौसम बना रोगों और कीट प्रकोप के लिए अनुकूल, किसान हर तीन दिन में करें खेत निरीक्षण, पौधों की निचली पत्तियों और तनों पर रखें नज़र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : दिव्यांगों के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर सरकार का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने 1000 से ज्यादा हितग्राहियों को बांटे सहायक उपकरण

रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दिव्यांगजनों…

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav University) में वित्तीय…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?