CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Hanuman Idol Case: जमीन विवाद में हनुमान मूर्ति खंडित, 5 आरोपी गिरफ्तार; देर रात इलाके में मचा बवाल

Raipur Hanuman Idol Case: जमीन विवाद में हनुमान मूर्ति खंडित, 5 आरोपी गिरफ्तार; देर रात इलाके में मचा बवाल

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर | Raipur Hanuman Idol Case : राजधानी रायपुर में हनुमान भगवान की मूर्ति खंडित होने की घटना ने पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका स्थित धर्मनगर में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन विवाद के चलते मूर्ति को हटाने के प्रयास में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची।

Contents
  • जेसीबी से मूर्ति हटाने का प्रयास
  • जमीन को लेकर पहले से था विवाद
  • घटना की खबर फैलते ही भड़का आक्रोश
  • थाने में हंगामा, फिर दर्ज हुई FIR
  • कौन हैं गिरफ्तार आरोपी
  • इलाके में शांति बनाए रखने पुलिस तैनात

जेसीबी से मूर्ति हटाने का प्रयास

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में एक खाली भूखंड पर वर्षों से चौरा बनाकर हनुमान भगवान की मूर्ति स्थापित थी। सोमवार देर रात कुछ युवक जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और मूर्ति को शिफ्ट करने लगे। इसी दौरान भारी मशीन की चपेट में आने से मूर्ति खंडित हो गई।

जमीन को लेकर पहले से था विवाद

मोहल्ले की रहने वाली नीतू सोनी ने बताया कि जिस जमीन पर मूर्ति स्थापित थी, उसे अरिहंत पारख नामक युवक अपनी बताता है। इसी स्वामित्व विवाद के चलते रात में बिना सूचना दिए मूर्ति हटाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बातचीत या कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय सीधे मशीन का इस्तेमाल किया गया।

घटना की खबर फैलते ही भड़का आक्रोश

देर रात जब मोहल्लेवासियों को मूर्ति टूटने की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। विरोध तेज हुआ और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए।

थाने में हंगामा, फिर दर्ज हुई FIR

अगली सुबह बड़ी संख्या में लोग टिकरापारा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के बाद 5 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—
अरिहंत पारख (31), निवासी सिविल लाइन रायपुर;
मोहित लखेर (32), मूल निवासी सतना (मध्य प्रदेश), हाल निवास पंडरी;
भूपेश केंवट (19), निवासी महासमुंद, हाल निवास सड्डू रायपुर;
गणेश कुर्रे (20), निवासी सक्ती, हाल पता पंडरी;
मेहराब खान (21), निवासी हरियाणा, हाल निवास माना रायपुर—शामिल हैं।

इलाके में शांति बनाए रखने पुलिस तैनात

घटना के बाद धर्मनगर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Pet Dog Attack Jagdalpur: बृजराज नगर में पालतू कुत्ते का अचानक हमला, राहगीरों में मची अफरा-तफरी
Activa and iPhone stolen : डीपीएस के सामने भिलाई में पार्षद पुत्री की एक्टीवा और सहेली का iphone ले उड़े
वकीलों ने कोर्ट रूम में जड़ा ताला, 1 घंटे तक कमरे में बंद रहे तहसीलदार, SDM की पहल पर सुलझा मामला
Raipur Summer Camp 2026 : रायपुर कला केंद्र में सजेगा ‘समर कैंप’, बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए तीन चरणों में होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू
Durg Crime : चॉकलेट लेने गई 5 साल की मासूम का अपहरण और रेप, आरोपी ने बोरे में भरकर खंडहर में फेंका, आक्रोशित भीड़ ने घेरा थाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Drainage Project Delay : 100 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फाइलों में अटका, कॉलोनियों पर फिर जलभराव का खतरा

Bilaspur Drainage Project Delay

भूपेश के आरोपों पर केदार कश्यप का जवाब: कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Sand Smuggling : अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, पलटते ही गई युवक की जान, दो की हालत गंभीर

सीजी भास्कर, 25 जून। कोरबा जिले में अवैध…

Conversion Case : धर्मांतरण मामले में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने के बाहर प्रदर्शन से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 25 जून। रायपुर ग्रामीण के खरोरा…

Prahar Movie : 26/11 की कहानी फिर लौटेगी पर्दे पर, इस बार दमदार किरदार में नजर आएंगे राजकुमार राव

सीजी भास्कर, 25 जून। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?