CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » State Level Youth Festival : 23 से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 4000 से अधिक लोग होंगे शामिल

State Level Youth Festival : 23 से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 4000 से अधिक लोग होंगे शामिल

By Newsdesk Admin
19/12/2025
Share
State Level Youth Festival
State Level Youth Festival

सीजी भास्कर, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव (State Level Youth Festival) की तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर 2025 तक बिलासपुर में किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सवों के विजेता प्रतिभागी विभिन्न विद्याओं में प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे, जिनमें चयनित युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य युवा महोत्सव (State Level Youth Festival) बिलासपुर के राज्य खेल परिसर बहतराई और पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा, जहां 14 विद्याओं और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित है। इन प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ नृत्य, कर्मा, लोक गीत, वाद-विवाद, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता, नवाचार, पारंपरिक वेशभूषा और रॉकबैंड जैसे मुकाबले शामिल हैं। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

खास बात यह है कि महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का लॉन्चिंग सेरेमनी, मंचीय कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और प्रसिद्ध कलाकारों का गायन भी आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में कुल मिलाकर लगभग 4000 प्रतिभागी, निर्णायक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे, जिससे बिलासपुर एक बड़े युवा सांस्कृतिक संगम का गवाह बनेगा।

महोत्सव (State Level Youth Festival) स्थल पर राज्य के विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें रोजगार, ग्रामोद्योग, परिवहन, पंचायत, वन, समाज कल्याण सहित कई विभाग शामिल रहेंगे। मुख्य सचिव ने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं—सुरक्षा, परिवहन, पार्किंग, आवास, स्वागत, स्वास्थ्य, बिजली, प्रोटोकॉल और निगरानी—को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

खेल विभाग प्रतिभागियों के लिए वेलकम किट और प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराएगा। बिजली व्यवस्था का जिम्मा CSPDCL, स्वास्थ्य सुविधा स्वास्थ्य विभाग, मंच व रंग-रोगन की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग और यातायात प्रबंधन जिला प्रशासन व नगर निगम बिलासपुर द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में कृषि, खेल, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विविधता का उत्सव होगा, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को एक नया आयाम भी प्रदान करेगा।

Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत
Crypto Trading Scam : क्रिप्टो मुनाफे का जाल: 6% रिटर्न के वादे में 76 निवेशकों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Ration Rice Stock Scam Bhilai : भिलाई की चार राशन दुकानों में 1630 क्विंटल चावल कम
IG Ramgopal Garg Inspection : आधी रात चिल्फी बॉर्डर पहुंचे आईजी रामगोपाल गर्ग, अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश
Durg Suicide News : सगाई टूटी, दूसरा रिश्ता भी… ब्लेड से गला काटकर दी जान: बाथरूम में मिला किराना दुकानदार का शव, डिप्रेशन में था युवक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट
Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट

गंगरेल बांध से पानी की निकासी (Gangrel Dam…

CGPSC Case
CGPSC Case : मामले में पूर्व OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

CGPSC Case : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की…

Hasdeo River Students Drowning
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Hasdeo River Students Drowning : मौसम विभाग के…

MBBS Student Suspicious Death
MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

MBBS Student Suspicious Death :पुलिस आत्महत्या के एंगल…

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?