CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ishan Kishan In T20 WC Squad : दो साल से थे बाहर…फिर कैसी मिली टीम इंडिया में एंट्री? जानें ईशान के चयन पर क्या बोले अजित

Ishan Kishan In T20 WC Squad : दो साल से थे बाहर…फिर कैसी मिली टीम इंडिया में एंट्री? जानें ईशान के चयन पर क्या बोले अजित

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
Ishan Kishan In T20 WC Squad
Ishan Kishan In T20 WC Squad

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। बीसीसीआई ने शनिवार को टी20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान (Ishan Kishan In T20 WC Squad) कर दिया है। माना जा रहा था कि वर्ल्डकप में उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जाएगा जो कि साउथ अफ्रीका सीरीज में खेल रहे हैं।

Contents
  • चयन पर क्या बोले अगरकर
  • इस वजह से मिली जगह
  • टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

लेकिन चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम की उपकप्तानी संभाल रहे शुभमन गिल को ड्रॉप कर और दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन को सेलेक्ट कर सभी को चौंका दिया।

ईशान किशन (Ishan Kishan In T20 WC Squad) के बारे में न तो एक्सपर्ट्स सोच रहे थे और न ही फैंस। ऐसा माना जा रहा था कि चयनकर्ता विकेटकीपरों के रूप में संजू सैमसन, जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत का चयन करेंगे। तो फिर ऐसे में ईशान को वर्ल्डकप टीम में कैसे जगह मिल गई।

चयन पर क्या बोले अगरकर

इस बात का जवाब मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने दिया है। उन्होंने ईशान किशन के सिलेक्शन पर कहा- ‘आपकी राय मेरी राय से अलग हो सकती है। कभी-कभी जब आप खिलाड़ियों को चुनते हैं, तो यह मुश्किल होता है।

हम अब भी सोचते हैं कि वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं।’ बता दें कि ईशान 753 दिन बाद इंडिया की टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम मुकाबला नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोवाहाटी में खेला था।

इस वजह से मिली जगह

टीम में ईशान (Ishan Kishan In T20 WC Squad) की वापसी की सबसे बड़ी वजह हाल ही में हुई सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन है। उन्होंने टूर्नामेंट में न केवल बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया बल्कि शानदार कप्तानी भी की। उनके नेतृत्व में झारखंड टीम ने अजेय रहते हुए पहली बार सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की।

ईशान ने टूर्नामेंट में 2 शतक के साथ सबसे ज्यादा 517 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 33 छक्के निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 197.32 का रहा। वहीं, ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 796 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 89 है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन।

RCB vs DC Match Preview : आज दोपहर 3 बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई-वोल्टेज टक्कर
DC vs LSG IPL Match Result: आशुतोष शर्मा ने छीनी लखनऊ से जीत, 1 विकेट से दिल्ली ने दी मात
चहल की जादुई लेग-स्पिन! काउंटी क्रिकेट में उड़ाए चार विकेट, बल्लेबाज भी रह गया भौचक्का, देखें वायरल वीडियो
कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी की उपलब्धि पर सरकार ने किया सम्मान, 50 लाख रुपए की इनाम राशि
IND vs SA Match Preview : पहला टी20 आज कटक में, हेड टु हेड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?