CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayushman Bharat Pending Payment : लंबित भुगतान से आयुष्मान योजना पर संकट, एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने उठाया मुद्दा

Ayushman Bharat Pending Payment : लंबित भुगतान से आयुष्मान योजना पर संकट, एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने उठाया मुद्दा

By Newsdesk Admin
31/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 दिसंबर। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) छत्तीसगढ़ चैप्टर ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Pending Payment) के तहत अस्पतालों के लंबित भुगतान को लेकर गंभीर चिंता जताई है। एएचपीआई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने मुख्य सचिव विकासशील और स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को पत्र लिखकर आयुष्मान योजना के अंतर्गत लंबे समय से अटके भुगतान को शीघ्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार भुगतान लंबित रहने से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन संकट में पड़ गया है और इसका सीधा नुकसान मरीजों को उठाना पड़ सकता है।

डॉ. गुप्ता ने पत्र में स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के निजी अस्पतालों को जनवरी से मार्च 2025 की अवधि में आयुष्मान भारत पीएमजय योजना के तहत किए गए उपचार का पूर्ण भुगतान अब तक नहीं मिला है। एएचपीआई छत्तीसगढ़ के प्रयासों के बाद कुछ चुनिंदा अस्पतालों को आंशिक भुगतान जरूर हुआ, लेकिन अब भी बड़ी राशि बकाया है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनेक लंबित प्रकरणों को बिना अस्पतालों का पक्ष सुने जिला और राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समितियों (DGRC और SGRC) में एकतरफा तरीके से निरस्त कर दिया गया, जिसे एएचपीआई ने अन्यायपूर्ण और विधि विरुद्ध बताया है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 से संबंधित डीजीआरसी और एसजीआरसी के कई मामलों में भुगतान की सहमति बन चुकी है, बावजूद इसके उन मामलों में भी राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच लगातार दबाव और काम बंद करने के आह्वान के बाद आंशिक भुगतान हुआ था, लेकिन पिछले पांच महीनों से फिर से भुगतान पूरी तरह रुका हुआ है। इस स्थिति के कारण निजी अस्पतालों को संचालन में भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने आगाह किया है कि वर्तमान हालात में अस्पताल आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य इलेक्टिव इलाज के मरीजों को लौटाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आने वाले समय में, खासकर धान खरीदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब बड़ी संख्या में लोग इलेक्टिव इलाज के लिए अस्पतालों का रुख करेंगे, तब उन्हें इलाज मिलने में गंभीर बाधाएं आ सकती हैं। इससे आयुष्मान योजना के प्रति आम जनता का भरोसा भी कमजोर पड़ सकता है।

डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि बीते दो वर्षों में हर छह महीने के अंतराल पर भुगतान (Ayushman Bharat Pending Payment) लंबित होना राज्य सरकार की आयुष्मान योजना के प्रति प्रतिबद्धता और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इसे रोकने के लिए प्रति माह पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान प्रणाली विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से आग्रह किया है कि अस्पतालों के बकाया भुगतान को शीघ्र जारी किया जाए तथा डीजीआरसी और एसजीआरसी की नियमित, विधिसम्मत मासिक बैठकें आयोजित कर विवादित मामलों का समाधान किया जाए।

एएचपीआई छत्तीसगढ़ द्वारा भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी भारत सरकार, नई दिल्ली, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ और आयुष्मान भारत पीएमजय योजना छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी भेजी गई है, ताकि आयुष्मान योजना की विश्वसनीयता बनी रहे और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

बेमेतरा विधायक के काफिले को जबरन रोकने कांग्रेसी युवाओं ने अड़ाई बाईक, करते रहे पीछा, विडियो वायरल
Drug Syndicate Scandal : समाजसेवी-राजनेता के बेटे से होगी पूछताछ, 850 से ज्यादा रईसजादे जांच के घेरे में, जानिए क्या है मामला
Samoda BJP Councillors Resignation : सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा भाजपा ने बताया फर्जी
Shivraj Singh Chauhan Statement: वीबी-जी राम जी के विरोध पर कांग्रेस को केंद्रीय मंत्री का करारा जवाब
27 अप्रैल को बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान, बस स्टैंड निर्माण पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?