CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Collector Bike Visit Narayanpur : कच्चे रास्ते और जंगल पार कर बाइक से अंतिम छोर तक पहुंचीं कलेक्टर नम्रता, योजनाओं की देखी हकीकत

Collector Bike Visit Narayanpur : कच्चे रास्ते और जंगल पार कर बाइक से अंतिम छोर तक पहुंचीं कलेक्टर नम्रता, योजनाओं की देखी हकीकत

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 3 जनवरी। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासकीय योजनाओं एवं मूलभूत सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन (Collector Bike Visit Narayanpur) ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण किया। कलेक्टर नम्रता जैन कच्चे रास्तों और जंगलों को पार करते हुए मोटरसाइकिल से जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम आदिंगपार और धुरबेड़ा पहुंचीं और जमीनी हकीकत का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित इन गांवों में पहुंचकर कलेक्टर (Collector Bike Visit Narayanpur) ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, शासकीय संस्थाओं के संचालन और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। धुरबेड़ा में उन्होंने बालक आश्रम छात्रावास का औचक निरीक्षण किया, जहां भोजन व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय सुविधा, आवासीय कक्षों की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की विस्तार से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों से संवाद किया और उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। बच्चों से पहाड़ा और अंग्रेजी अक्षर ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनके संतोषजनक उत्तर मिलने पर कलेक्टर ने बच्चों की सराहना की और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। छात्रावास अधीक्षक द्वारा शौचालय निर्माण, खेल सामग्री उपलब्ध कराने और अधीक्षक निवास कक्ष निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर कलेक्टर ने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने धुरबेड़ा उप-स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा नल-जल योजना के अंतर्गत उपलब्ध पेयजल व्यवस्था का परीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ग्राम आदिंगपार पहुंचकर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत धुरबेड़ा की सरपंच सुदनी ध्रुव और ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पहुंच मार्ग की स्थिति और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए गए। पंचायत के आश्रित ग्रामों का सर्वे कर आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर (Collector Bike Visit Narayanpur) ने कोड़नार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बच्चों के पंजीयन और टीएचआर वितरण की समीक्षा की। ग्राम कुतुल में सरपंच द्वारा बाजार शेड, नल-जल पाइपलाइन मरम्मत, पुलिया और सीसी सड़क निर्माण की मांग रखी गई। साथ ही बेरोजगार युवाओं को आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। भ्रमण के दौरान एडीशनल एसपी अजय कुमार, एसडीएम ओरछा डॉ. सुमित गर्ग, तहसीलदार कोहकामेटा डॉ. अयाज हाशमी, जनपद सीईओ ओरछा लोकेश चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Indian Railway News: बिलासपुर-कोरबा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, नवरात्र और दशहरा में यात्रियों को बड़ी राहत
Thieves raid a vacant house in Bhilai : लाखों के गहने और नगदी पार
Barnawapara Wildlife Sanctuary : विदेशी पर्यटकों को भी भाया बारनवापारा अभयारण्य की खूबसूरती
Development Projects : भंडारपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला, मुख्यमंत्री साय ने 162 करोड़ से अधिक के 16 कार्यों का किया भूमिपूजन
Danteshwari Temple Jyot Price: चैत्र नवरात्र से पहले बढ़ा मनोकामना ज्योत का शुल्क, श्रद्धालुओं को देना होगा ज्यादा योगदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Love Marriage
Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 29 जून। सोशल मीडिया से शुरू…

Korba Crime
Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले के नवाडीह जंगल…

Elephant Attack
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना

सीजी भास्कर, 29 जून। कटघोरा वनमंडल के एक…

Email Tips : गलती से भेज दिया ईमेल, घबराने की जरूरत नहीं, कुछ सेकंड में ऐसे रोक सकते हैं संदेश

सीजी भास्कर, 29 जून। जल्दबाजी में ईमेल भेजने…

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?