CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Price Support Scheme :  समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी करने वाला नांदगांव बना पहला जिला

Price Support Scheme :  समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी करने वाला नांदगांव बना पहला जिला

By Newsdesk Admin
09/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 9 जनवरी। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत समर्थन मूल्य पर खरीफ में सोयाबीन, अरहर, उड़द तथा मूंग फसलों की खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने सभी जिलों में निर्देश जारी किए थे। इसके अंतर्गत राज्य भर में विभिन्न सेवा सहकारी समितियों को उपार्जन केंद्र का दर्जा दिया गया। जिले में कुल 15 उपार्जन केंद्र चिन्हांकित किए गए हैं, जिसमें स्वर्ण उपज कृषक उत्पादक संगठन सुकुलदैहान को विशेष रूप से उपार्जन केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस पहल से जिले में किसानों को सीधे लाभ पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है और राजनांदगांव पहला जिला बन गया जिसने प्राइस सपोर्ट स्कीम (Price Support Scheme) के तहत सोयाबीन की खरीदी की।

राज्य सरकार द्वारा नाफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) के माध्यम से खरीफ की दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को पहले ही समर्थन मूल्य जारी किया गया है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5328 रूपए प्रति क्विंटल, मूंग 8768 रूपए, उड़द 7800 रूपए और अरहर 8000 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपार्जन की मात्रा भी तय की गई है, जिसके अनुसार सोयाबीन 5 क्विंटल प्रति एकड़ और अन्य फसलें जैसे उड़द, अरहर तथा मूंग 3 क्विंटल प्रति एकड़ उपार्जन के लिए निर्धारित की गई हैं। इस व्यवस्था से किसानों को निश्चित लाभ मिलेगा और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी, जो प्राइस सपोर्ट स्कीम (Price Support Scheme) की मुख्य विशेषता है।

राजनांदगांव जिले में प्राइस सपोर्ट स्कीम (Price Support Scheme) के तहत सबसे पहली खरीदी किसान श्री हेमंत कुमार नायक और श्री विनोद वर्मा से स्वर्ण उपज बहुउद्देशीय कृषक उत्पादक संगठन सुकुलदैहान उपार्जन केंद्र में की गई। इस खरीदी में कुल 5 क्विंटल सोयाबीन की कीमत 26,640 रूपए बनी। आने वाले दिनों में और अधिक मात्रा में सोयाबीन, अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल उपार्जन समितियों के माध्यम से खरीदी जाएगी।

उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि नाफेड द्वारा समृद्धि पोर्टल, जो एकीकृत किसान पोर्टल से लिंक है, के माध्यम से ऑनलाइन खरीदी की जा रही है। इससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ सीधे उनके बैंक अकाउंट में मिलेगा। इस प्रणाली से खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हुई है और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का वास्तविक लाभ मिल रहा है। आने वाले वर्षों में यह प्रणाली दलहन और तिलहन क्षेत्र में विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण योजना के रूप में उभर कर सामने आएगी। इस पहल से किसानों में उत्साह बढ़ा है और प्राइस सपोर्ट स्कीम (Price Support Scheme) के महत्व को और अधिक मजबूती मिली है।

बिलासपुर हादसा: कंटेनर से टकराकर भागी कार ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
Chhattisgarh Temperature Rise: अगले पांच दिन में चढ़ेगा पारा, Raipur में 35°C पार जाने के संकेत
CG खबर : कांग्रेस के लिए आज बड़े झटकों का दिन, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कहा – “37 साल से कांग्रेस में थे अब और नहीं…” रायगढ़ से 2 और भिलाई के 1 पार्षद प्रत्याशी ने नाम वापस ले किया भाजपा प्रवेश
CG News : ट्रांसपोर्टर के घर ACB का छापा, ताला लटका मिला तो नोटिस चस्पा कर घर किया सील, भाई के घर भी मारी रेड
Azad Hind Express Bag Theft : चलती ट्रेन में चोरों का आतंक, महिला का बैग पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bajrang Dal
Bajrang Dal : कम उम्र में लक्ष्य शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, गरियाबंद बजरंग दल के बने सह संयोजक

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संगठन…

Chhattisgarh Fake Disability Certificate : 186 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी मेडिकल जांच, रायपुर में बनेगा बोर्ड

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र…

Road Protest
Road Protest : सड़कों के गड्ढों में बैठ कांग्रेसियों ने पकड़ी मछलियां, अनोखे प्रदर्शन से सरकार को जगाने की कोशिश

नगर की बदहाल मुख्य सड़क और बारिश के…

Mobile Recharge Price : Jio-Airtel यूजर्स को लग सकता है झटका, बढ़ सकते हैं रिचार्ज के दाम

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : मोबाइल रिचार्ज कराने…

Vande Mataram Controversy : दो छंदों पर कांग्रेस घिरी, अमित शाह बोले- ‘बंटवारे की गलती फिर दोहरा रही’

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : वंदे मातरम् को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?