CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tele-Law : अब घर बैठे पाएं कानूनी सलाह, सीएससी टेली-लॉ योजना लाए न्याय आपके गांव तक

Tele-Law : अब घर बैठे पाएं कानूनी सलाह, सीएससी टेली-लॉ योजना लाए न्याय आपके गांव तक

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Tele-Law
Tele-Law

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत संचालित सीएससी टेली-लॉ (Tele-Law) योजना अब ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए न्याय तक पहुँच को सरल और सुगम बना रही है। इस योजना के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के नागरिकों को कानूनी सलाह प्राप्त करने हेतु अब शहरों या जिला मुख्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

टेली-लॉ (Tele-Law) सेवा के जरिए नागरिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर वीडियो कॉल अथवा फोन कॉल के माध्यम से अनुभवी वकीलों से सीधे परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि पात्र श्रेणियों के नागरिकों को यह कानूनी सहायता पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, भूमि एवं संपत्ति के मामले, एफआईआर से संबंधित जानकारी, पुलिस कार्यवाही, महिलाओं तथा एससी, एसटी वर्गों के अधिकार, भरण-पोषण तथा अन्य सामाजिक मामलों में आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। ग्रामीण अंचलों में इसकी उपयोगिता लगातार बढ़ रही है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सीएससी (CSC) वीएलई (Village Level Entrepreneur) की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे नागरिकों का पंजीकरण कर उन्हें विशेषज्ञ वकीलों से ऑनलाइन परामर्श दिलवाने की पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित करते हैं। इसी के साथ, वीएलई केंद्रों पर आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सहयोग भी प्रदान किया जाता है।

सीएससी मैनेजर श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि टेली-लॉ (Tele-Law) योजना न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना ग्रामीणों को सरल, सुरक्षित और भरोसेमंद कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने सभी वीएलई से अपील की कि अधिक से अधिक नागरिकों को इस सेवा से जोड़ा जाए, ताकि “न्याय हर नागरिक का अधिकार” की भावना पूरी तरह साकार हो सके। “एक कॉल, एक समाधान” के संदेश के साथ टेली-लॉ योजना तेजी से ग्रामीण न्याय व्यवस्था में परिवर्तन ला रही है। नागरिक अपने निकटतम सीएससी (CSC) केंद्र में जाकर इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बिलासपुर के एक स्कूल में 11 टीचर की पोस्टिंग:युक्तियुक्तकरण में अफसरों की मनमानी, शिक्षक साझा मंच बोला- गड़बड़ी करने वाले BEO पर हो कार्रवाई
Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल
Vivek Sharma AG : विवेक शर्मा बनाए गए नए महाधिवक्ता, प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा स्वीकार
‘Ghibli’ ट्रेंड में भूपेश, विजय शर्मा और भावना की एंट्री : फडणवीस-शिवराज समेत सेलिब्रिटी भी शेयर कर रहे एनिमे अवतार..
BJP ने मंत्रियों को सौंपी 10 नगर निगमों की जिम्मेदारी, संगठन प्रभारी और संयोजकों की भी हुई नियुक्ति, देखिए और 30 लोगों को अहम जिम्मेदारी की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : रायपुर एयरपोर्ट से…

Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : झीरम घाटी नरसंहार…

Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : बिलासपुर जिले में…

Eklavya School Protest : तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : कोरबा के छुरी…

Mahua Liquor Bhatti Busted : अंबिकापुर में अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़, 480 किलो लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जब्त

सीजी भास्कर, 12 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?