CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Samadhan Yojana 2025-26 : समाधान योजना में अब तक 632 करोड़ 92 लाख रूपये जमा, 276 करोड़ सरचार्ज माफ

Samadhan Yojana 2025-26 : समाधान योजना में अब तक 632 करोड़ 92 लाख रूपये जमा, 276 करोड़ सरचार्ज माफ

By Newsdesk Admin 16/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। समाधान योजना 2025-26 (Samadhan Yojana 2025-26) के प्रथम चरण में अब तक 11,88,240 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। इसके तहत कुल 632 करोड़ 92 लाख रूपये मूल राशि जमा की गई और 276 करोड़ रूपये का सरचार्ज माफ किया गया। मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि बकायादार उपभोक्ताओं की सतत भागीदारी और उत्साह को देखते हुए योजना के प्रथम चरण की अवधि को 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

मंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तीन माह से अधिक बकायादार उपभोक्ता योजना के प्रथम चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।

क्षेत्रवार पंजीयन और लाभ

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 3,84,130 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कर लाभ लिया। इसमें 403 करोड़ 69 लाख रूपये मूल राशि जमा हुई और 215 करोड़ 95 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 3,98,470 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। मूल राशि 122 करोड़ 79 लाख रूपये जमा हुई और 43 करोड़ रूपये का सरचार्ज माफ हुआ। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 4,05,640 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कर कुल 106 करोड़ 44 लाख रूपये जमा किए। साथ ही 16 करोड़ 77 लाख रूपये का सरचार्ज माफ हुआ।

समाधान योजना 2025-26 : एक नजर में

समाधान योजना का उद्देश्य तीन माह से अधिक बकाया बिल रखने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान करना है। योजना दो चरणों में लागू की गई है।

प्रथम चरण: 3 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक। बकाया बिल एकमुश्त जमा करने पर 60% से 100% तक सरचार्ज माफ।

द्वितीय चरण: 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक। इस दौरान छूट 50% से 90% तक उपलब्ध होगी।

पंजीयन के लिए उपभोक्ता कंपनी के ऐप, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), MP Online और संबंधित विद्युत वितरण केंद्र का उपयोग कर सकते हैं। घरेलू और कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत, जबकि गैर-घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता 25 प्रतिशत जमा कर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। (Samadhan Yojana 2025-26) के तहत यह पहल उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान करने और वित्तीय राहत पाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 16/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
JP Rajya Sabha Nominees
देश-दुनियाराजनीति

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

03/03/2026
देश-दुनिया

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

03/03/2026
देश-दुनिया

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?