CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फैमिली कोर्ट पहुंचे तेज प्रताप यादव, तलाक मामले पर आज अहम सुनवाई, बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था

फैमिली कोर्ट पहुंचे तेज प्रताप यादव, तलाक मामले पर आज अहम सुनवाई, बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

29 मई 2025 :

Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai Divorce Case: तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच तलाक के मामले में आज (गुरुवार) पटना सिविल कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट में सुनवाई होनी है. यह सुनवाई ऐसे वक्त में हो रही है जब तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिश्ते का मामला सामने आया है. तेज प्रताप और अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आईं जिसके बाद बवाल भी बढ़ा. तेज प्रताप पार्टी और घर से बाहर हो गए. तमाम चीजों को देखते हुए सिविल कोर्ट के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था टाइट कर दी गई है. तेज प्रताप यादव भी सुबह फैमिली कोर्ट पहुंच गए.

सिविल कोर्ट के मेन गेट से 50 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग की गई है. उसके अंदर मीडिया को भी नहीं जाना है. माना जा रहा है कि आज अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के कुछ समर्थक भी कोर्ट पहुंच सकते हैं, हालांकि अभी यह अपुष्ट खबर है. ऐसे में किसी प्रकार का कोई हंगामा न हो या बात न बढ़ जाए को इसको लेकर पुलिस अलर्ट है.

2018 में तेज प्रताप ने लगाई थी तलाक की अर्जी

लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व बिहार सरकार के मंत्री रहे तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती एवं पूर्व मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से 12 मई 2018 को हुई थी. दोनों परिवारों की सहमति से यह शादी कराई गई थी. हालांकि शादी के करीब छह महीने बाद ही तेज प्रताप ने 2 नवंबर 2018 को कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी.

उन्होंने हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13(1)(1a) के तहत याचिका दायर की, जिसमें असंगति और क्रूरता का हवाला दिया गया. तलाक के इस मामले में कई बार सुनवाई हो चुकी है. दोनों पक्षों ने आरोप लगाए हैं. अब आज जब यह सुनवाई होगी तो माना जा रहा है कि अनुष्का यादव के मामले का भी जिक्र होगा. तेज प्रताप के लिए यह मुश्किल वाली घड़ी है. ऐसे में आज की सुनवाई काफी अहम है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोर्ट के अंदर गहमागहमी का माहौल बना रहेगा.

बता दें कि अनुष्का यादव का मामला सामने आने के बाद ऐश्वर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई. तेज प्रताप यादव किसी और के साथ रिश्ते में हैं, क्या यह बात उनके परिवार वाले नहीं जानते थे? लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी ने मेरी शादी ऐसे व्यक्ति से क्यों करवाई? यह तय है ऐश्वर्या कोर्ट पहुंचती हैं तो वे इन बातों को रखेंगी.

Sudirman Cup 2025 : न सिंधु और न ही प्रणॉय, टूटा भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना
शादी-सगाई, छठी, मृत्यु भोज में डिस्पोजल का उपयोग बंद, दुर्ग के 45 गांवों में प्लास्टिक मुक्त होना लक्ष्य, बर्तन बैंक से सामान
बिहार में 40 दिनों में 17 नक्सली, 137 इनामी और 17 टॉप-10 अपराधी अरेस्ट, ADG ने तेजस्वी के पोस्ट पर जताई आपत्ति
ये अस्पताल है या मुर्दाघर… मेडिकल माफियाओं के चंगुल में प्रयागराज, इलाहाबाद HC ने दिया सख्त आदेश
नए नोएडा को योगी सरकार की मिली मंजूरी, 80 गांवों पर बसाया जाएगा नया नोएडा, जानिए क्या है मास्टर प्लॉन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?