CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Payment Limit : धान विक्रय पर भुगतान सीमा से किसानों में रोष, 20 हजार की दैनिक लिमिट से परेशानी बढ़ी

Paddy Payment Limit : धान विक्रय पर भुगतान सीमा से किसानों में रोष, 20 हजार की दैनिक लिमिट से परेशानी बढ़ी

By Newsdesk Admin
20/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 जनवरी। सूरजपुर जिले के ओड़गी स्थित सहकारी बैंक शाखा में धान बिक्री (Paddy Payment Limit) की राशि आहरण पर 20 हजार रुपये की दैनिक लिमिट तय कर दी गई है। इस नियम से किसान परेशान होने लगे हैं। पिछले वर्षों में भी समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के बाद किसानों की इस समस्या का सामना करना पड़ा था। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखाओं में मांग के अनुरूप राशि उपलब्ध नहीं होने से किसानों को एक निश्चित रकम ही दी जाती है।

किसानों (Paddy Payment Limit) का आरोप है कि खाते में पर्याप्त राशि होने के बावजूद उन्हें जरूरत के अनुसार पैसा नहीं दिया जा रहा, जिससे शादी-विवाह के सीजन में उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। (फोकस कीवर्ड) ओड़गी सहकारी बैंक में किसानों की लंबी कतार लग रही है। आरोप है कि नियम सभी के लिए समान नहीं है। प्रबंधक तक पहुंच रखने वाले किसानों को 49 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा रहा है, जबकि अन्य किसानों को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि पैसा कम आया है और 20 हजार से ज्यादा नहीं मिल सकता। दर्जनभर से अधिक किसानों को 49 हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के बाद अब राशि आहरण के लिए सहकारी बैंकों की शाखाओं में भीड़ बढ़ने लगी है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रतिदिन 20 हजार रुपये की सीमा तय कर दी गई है।

किसानों के खाते (Paddy Payment Limit) में कितनी भी राशि जमा हो, उन्हें एक दिन में सिर्फ तय सीमा तक ही भुगतान किया जा रहा है। किसानों का सवाल है कि जब राशि उनकी है, तो उस पर लिमिट कैसे लगाई जा सकती है? सरगुजा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और एमसीबी जिले की सहकारी बैंक शाखाओं में भी यही हालात बनते नजर आ रहे हैं। नकदी की कमी के चलते मांग के अनुरूप भुगतान नहीं हो पा रहा, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। बैंक प्रबंधन के मुताबिक ओड़गी शाखा में मात्र 50 लाख रुपये की नकदी उपलब्ध कराई गई थी, जबकि बड़ी संख्या में किसान राशि आहरण के लिए पहुंचे थे। किसानों की जरूरत ज्यादा रुपये की है, इसलिए एक निश्चित राशि दी जा रही है।

जरूरतमंदों को दी गई ज्यादा राशि

इस संबंध में सहकारी बैंक (Paddy Payment Limit) ओड़गी के प्रबंधक संतोष मिंज ने बताया कि जिन 12 लोगों को 49-49 हजार रुपये दिए गए हैं, उनके परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं या उनकी एक्सीवेटर की किस्त बकाया थी, इसलिए उन्हें अधिक राशि दी गई। किसानों को निराश होकर वापस नहीं लौटना पड़े इसलिए कम के कम 20-20 हजार रुपये दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई। किसानों का आरोप है कि कतार में खड़े कई अन्य किसान भी बीमार थे, इसके बावजूद उन्हें अधिक राशि नहीं दी गई। किसानों का कहना है कि बैंक में आदमी देखकर भुगतान किया जा रहा है।

भीषण गर्मी में राहत: बिलासपुर में डैम से पानी रिलीज, 107 गांव को राहत; 211 तालाब भरेंगे, दुरुपयोग पर चेतावनी
MLA Rikesh Sen Assembly : विधायक रिकेश का सदन में बड़ा खुलासा, बिना अनुमति खड़ा हुआ सीमेंट प्लांट, करोड़ों के राजस्व पर सवाल
Rajnandgaon Housing Scam : नगर निगम का बाबू बनकर ठगी, मकान दिलाने के नाम पर 8 लाख से ज्यादा ऐंठे
इंस्टा LIVE पर कहा ‘जंगल में ढूंढ़ लेना’, फिर फंदे से झूल गया कबड्डी प्लेयर; शव अब तक नहीं मिला..
Bilaspur Coal Washery Protest : कोल वाशरी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, बोले- ‘खेत और पर्यावरण बचाने आर-पार की जंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

MP Sub Engineer Bharti 2026
MP Sub Engineer Bharti 2026: एमपीईएसबी ने 1700 सब इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, 12 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?