CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Family Dispute Case : बेटी के मंगेतर से शादी के बाद सास फिर फरार, इस बार बहनोई संग चली गई

Family Dispute Case : बेटी के मंगेतर से शादी के बाद सास फिर फरार, इस बार बहनोई संग चली गई

By Newsdesk Admin
12/02/2026
Share
Family Dispute Case
Family Dispute Case

सीजी भास्कर, 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला (Family Dispute Case) सामने आया है। बेटी की शादी से ठीक दस दिन पहले उसके मंगेतर के साथ घर छोड़ने वाली महिला एक बार फिर सुर्खियों में है।

Contents
  • पंचायत के बाद साथ रहने लगे थे
  • अब बहनोई संग फरार होने का आरोप
  • पुलिस का रुख

करीब एक साल पहले अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर 16 साल छोटे युवक से विवाह करने वाली महिला अब उसी युवक को भी छोड़कर अपनी छोटी बहन के पति के साथ फरार हो गई है। मामले में दादों थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें नकदी और जेवर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय राहुल की शादी 16 अप्रैल 2025 को जितेंद्र उर्फ जीतू की बेटी से तय थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। छह अप्रैल को जितेंद्र अपनी बहन के यहां शादी के कार्ड बांटने गया था। इसी दौरान उसकी 43 वर्षीय पत्नी सपना अचानक घर से लापता हो गई। दो दिन बाद पता चला कि वह राहुल के साथ चली गई है।

पंचायत के बाद साथ रहने लगे थे

करीब दस दिन बाद दोनों वापस लौटे। थाने में पंचायत हुई, जिसके बाद सपना राहुल (Family Dispute Case) के साथ चली गई। दोनों ने विवाह कर लिया, लेकिन राहुल के परिवार ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिला में रहने लगे। वहां सपना ने अपना नाम बदलकर अपना देवी रख लिया और राहुल कपड़े के कारोबार से जुड़ गया।

अब बहनोई संग फरार होने का आरोप

राहुल ने दादों थाने में दी तहरीर में बताया कि वे दोनों सीतामढ़ी के थाना बेला क्षेत्र के गांव उसरैना में रह रहे थे। छह फरवरी की सुबह वह काम पर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी अपना देवी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी उसका 30 वर्षीय बहनोई देवेंद्र उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। राहुल का कहना है कि अपना देवी घर से दो लाख रुपये नकद और जेवरात भी ले गई है।

पुलिस का रुख

इस मामले पर दादों थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता द्विवेदी ने बताया कि घटना बिहार (Family Dispute Case) की है, इसलिए संबंधित पक्ष को वहीं मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी गई है। वहीं दूसरी ओर, गुजरात में कंटेनर चालक के रूप में काम कर रहे देवेंद्र ने फोन पर बातचीत में सभी आरोपों को निराधार बताया है।

फिलहाल यह मामला रिश्तों की जटिलता और सामाजिक चर्चाओं का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि सही कानूनी कार्रवाई उसी क्षेत्र में होगी, जहां घटना घटित हुई है।

Sister Suicide Attempt: भाई की शर्मनाक हरकत से बहन ने उठाया खौफनाक कदम
Chhattisgarh Cabinet Decisions : कैबिनेट बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, सौर ऊर्जा नीति में बदलाव और मीडिया कर्मियों की पेंशन दोगुनी
चोर ने भगवान को कहा Sorry : जून के बाद फिर सितंबर में चोरी, मंदिर को दो बार निशाना बनाने वाले आरोपी को भगवान से माफी मंगवाने हथकड़ी में मंदिर लेकर गई पुलिस, मुखौटा, लोटा, घंटियां और बर्तन जब्त
Water Conservation Initiative : जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Seva Setu Kendra Chhattisgarh : एक ही स्थान पर मिलेंगी सैकड़ों शासकीय सुविधाएं, गांव-गांव तक पहुंचेगी डिजिटल सेवा व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?