CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Apsaras of Indralok : भिलाई पावर हाऊस के लाल मैदान में दिखाई देंगी “इंद्रलोक की अप्सराएं” होगा 13 फुट ऊंची मां अम्बे का दर्शन, 9 दिन आलौकिक इंद्रलोक भ्रमण सहित दर्शनार्थी करवा सकेंगे फ्री हेल्थ चेकअप

Apsaras of Indralok : भिलाई पावर हाऊस के लाल मैदान में दिखाई देंगी “इंद्रलोक की अप्सराएं” होगा 13 फुट ऊंची मां अम्बे का दर्शन, 9 दिन आलौकिक इंद्रलोक भ्रमण सहित दर्शनार्थी करवा सकेंगे फ्री हेल्थ चेकअप

By Newsdesk Admin
30/09/2024
Share

🟠 सुभाष नवयुवक जागृति समिति 53वें वर्ष “बेटी बचाओ” और “नेत्र दान” जागरूकता के साथ मनाएगी दुर्गोत्सव

🟠 बंगाल के 40 कारीगर 45 दिन के कड़े परिश्रम और कलाकारी से तैयार कर रहे हैं “इंद्रलोक”

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। पौराणिक कथाओं और शास्त्रों के अनुसार अप्सरा को एक सुंदर, अनुपम और अनेक कलाओं में दक्ष स्वर्ग में रहनी वाली अलौकिक और तेजस्वी दिव्य स्त्री माना जाता है। हमारे देश में बेटियों, महिलाओं को देवी स्वरूप माना गया है। महिलाओं को सबल, सशक्त और समर्थ बनाने देश की सरकारें अनेक योजनाओं के साथ बेटियों को बचाने और सर्वगुण सम्पन्न बनाने सदैव प्रयत्नशील रही हैं और लोगों को इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जागरूक भी किया जाता रहा है। इसी थीम के मद्देनजर सुभाष नवयुवक जागृति समिति सार्वजनिक दुर्गोत्सव का यह 53वां वर्ष मनाने जा रही है। आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार देवराज इन्द्र के स्वर्ग में 11 अप्सराएं प्रमुख सेविका थीं। ये 11 अप्सराएं हैं- कृतस्थली, पुंजिकस्थला, मेनका, रम्भा, प्रम्लोचा, अनुम्लोचा, घृताची, वर्चा, उर्वशी, पूर्वचित्ति और तिलोत्तमा। इन सभी अप्सराओं की प्रधान अप्सरा रम्भा थीं और इन्हीं अप्सराओं-परियों की कृति से सुसज्जित इंद्रलोक की मनोरम झांकी इस वर्ष दर्शनार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।

देखना न भूलें “झांकी की झलकियां” 👇

https://www.facebook.com/share/r/KKjbxnXYFabegCfe/?mibextid=oFDknk


जी हां, हम बात कर रहे हैं नेताजी सुभाष सब्जी मार्केट लाल मैदान पावर हाऊस भिलाई की, जहां सार्वजनिक दुर्गोत्सव के दौरान “इंद्रलोक के परियों” की आलौकिक झांकी देखने को मिलेगी। बंगाल के 40 कलाकार पिछले 45 दिनों से दिन रात एक कर ऐसे इंद्रलोक को साकार रूप दे रहे हैं जिसके लिए हम सभी केवल शास्त्रों में पढ़ते रहे हैं। दरअसल देवी, परी, अप्सरा, यक्षिणी, इन्द्राणी और पिशाचिनी आदि कई प्रकार की स्त्रियां इंद्रलोक में हुआ करती थीं, उनमें अप्सराओं को सबसे सुंदर और जादुई शक्ति से संपन्न माना जाता है। उन्हीं अप्सराओं की आकाशीय झांकी इस बार लाल मैदान दुर्गोत्सव में देखने को मिलेगी।

देखना न भूलें “झांकी की झलकियां” 👇

https://www.facebook.com/share/r/WUcmeptnHhuQQNRm/?mibextid=oFDknk


समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता और महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि 120 फुट लंबे और 70 फुट ऊंचे भव्य पंडाल में इंद्रलोक का निर्माण किया जा रहा है। यह पंडाल पूर्णतः वाताकुलित होगा जिसमें प्रवेश करते ही इंद्रलोक और उसमें भ्रमण करतीं अप्सराएं और अन्य प्राणी दिखाई पड़ेंगे। दुर्गोत्सव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाखों दर्शनार्थी बेहतर ढंग से माता के दर्शन कर इंद्रलोक भ्रमण कर सकें इस हेतु परिसर में दिन रात 100 से अधिक वालिंटियर्स मौजूद रहेंगे।

देखना न भूलें “झांकी की झलकियां” 👇

https://www.facebook.com/share/r/Nn4B2DcV4QKY6kAF/?mibextid=oFDknk


समिति के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत व मंत्री अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि बंगाल के 40 कारीगर बांस बल्ली थर्मोकोल और फोम से इंद्रलोक तैयार कर रहे हैं। झांकी और पूजा पंडाल में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। हर दिन हलवा प्रसाद और भोग वितरण के आलावा दर्शनार्थी इंद्रलोक जैसे खुशनुमा वातावरण में माता अंबे के दर्शन और पूजा अर्चना का यहां लाभ ले सकेंगे।

देखना न भूलें “झांकी की झलकियां” 👇

https://www.facebook.com/share/r/45kYLCKk9GezvB9D/?mibextid=oFDknk


संगठन मंत्री चिन्ना राव और अरविंद कानतोड़े ने बताया कि ग्राम थनौद के मूर्तिकार मिलन चक्रधारी द्वारा 13 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया है, 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से कलश यात्रा के साथ साढ़े 11 बजे आचार्य बृजवासी महाराज द्वारा माताजी की स्थापना होगी।
समिति के पूजा प्रभारी सुधाकर कानतोड़े और रामप्रीत जायसवाल ने जानकारी दी कि 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कन्या भोज, मध्यान्ह 3 बजे हवन, 12 अक्टूबर को सुबह 12 बजे से महाभण्डारा प्रसाद वितरण होगा। 13 अक्टूबर रविवार को मध्याह्न 2 बजे से विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। दुर्गोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे और शाम 7 बजे माता की महाआरती होगी जिसमें गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।

देखना न भूलें “झांकी की झलकियां” 👇

https://www.facebook.com/share/r/nkR7vXY6oTs1PDYX/?mibextid=oFDknk


समिति के कोषाध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति ने बताया कि दुर्गोत्सव प्रांगण और लाल मैदान परिसर में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग समेत बेहतर ढंग से माता के दर्शन का पूरा इंतजाम समिति द्वारा किया गया है। परिसर में प्रतिदिन नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। आने वाले नौनिहाल बच्चों और माताओं बहनों के लिए परिसर 45 स्टाल से सुसज्जित होगा। नेत्र दान की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए नेत्र दान जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाएगा। दर्शनार्थियों के सुरक्षार्थ परिसर में वालिंटियर और सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे।

देखना न भूलें “झांकी की झलकियां” 👇

https://www.facebook.com/share/r/EBmoauZQexMkMWNV/?mibextid=oFDknk


उपाध्यक्ष फत्तेलाल जंघेल और पवन सिंह ने जानकारी दी कि भक्तों द्वारा इस वर्ष पूजा पंडाल में 80 अखंड ज्योत प्रज्वलित की जा रही है। नौ दिनों में प्रतिदिन एक दिव्यांग भक्त को ट्रायसिकल वितरण भी किया जाएगा।

CG Risali Accupressure Camp : बिना दवा और सुई के ठीक हो रहे हैं 20 से अधिक असाध्य रोग
Wife Murder Case : 2 साल की मासूम बेटी के सामने पत्नी की कर दी हत्या, मारने के बाद आरोपी ने खुद…
Vaishali Nagar Breaking 🛑 टमाटर लेकर घर-घर पहुंचे विधायक रिकेश, शहर को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाने अनूठी पहल, कई कूलर में जमा गंदा पानी करवाया साफ, कहा – “कूलर साफ कर भेजें फोटो और ले जाएं एक किलो टमाटर”
अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार पर पुलिस की रेड, दुर्ग में 80 कार्ड और 30 से ज्यादा सिलेंडर जब्त
Bhilai Breaking : पुरानी भिलाई थाने के TI को SSP ने किया लाइन अटैच, जुआ सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण में लापरवाही पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Naxal Dump Recovered : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

Kanker Naxal Dump Recovered

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा

Raigarh Steel Plant Environmental Violation

Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

Raigarh Bridge Accident

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade

Tata Electronics Data Leak : बड़ा साइबर अटैक, Apple-Tesla से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए

Tata Electronics Data Leak

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?