CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » LOC Security Alert : अखनूर सेक्टर में मिले संदिग्ध गुब्बारे, विदेशी करेंसी और QR कोड मिलने से एजेंसियां अलर्ट

LOC Security Alert : अखनूर सेक्टर में मिले संदिग्ध गुब्बारे, विदेशी करेंसी और QR कोड मिलने से एजेंसियां अलर्ट

By Newsdesk Admin
23/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC Security Alert ) के पास संदिग्ध गुब्बारे मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इन गुब्बारों के साथ अमेरिकी डॉलर और पाकिस्तानी करेंसी के नोट चिपके मिले हैं, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि ये गुब्बारे सीमा पार से भेजे गए हो सकते हैं, हालांकि इनके उद्देश्य को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार ये गुब्बारे गुनारा गांव क्षेत्र के खोर पुलिस स्टेशन के सीमा इलाके (LOC Security Alert) में पाए गए, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब स्थित है। गुब्बारों के साथ 5,000 रुपये का पाकिस्तानी नोट, एक अमेरिकी डॉलर, एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और एक QR कोड जैसी प्रिंटेड सामग्री भी बरामद हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बरामद करेंसी असली है या नकली और इन वस्तुओं का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक गुब्बारों का आकार हवाई जहाज जैसा था और उन पर पाकिस्तान से जुड़े निशान भी पाए गए हैं। यह भी बताया गया है कि सीमा क्षेत्र में पहले भी इस तरह के गुब्बारे मिल चुके हैं, लेकिन इस बार विदेशी मुद्रा और अन्य संदिग्ध सामग्री मिलने से मामला अधिक गंभीर माना जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

हाल ही में किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इस तरह की घटना सामने (LOC Security Alert) आने से सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं। जांच एजेंसियां इस संभावना की भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या संदेश पहुंचाने की कोशिश तो नहीं है।

फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां गुब्बारों और बरामद सामग्री की जांच में जुटी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना सामान्य शरारत थी या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश छिपी है।

Hockey WC 2026 : अर्जेंटीना से 5-3 से हारी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की रेस से बाहर
Earthquake Today: 12 मिनट में एक के बाद एक झटका… म्यांमार के भूकंप से तबाही, बैंकॉक से दिल्ली तक डोली धरती
JK सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, छत की स्लैब गिरने से दबे 40 से अधिक मजदूर, दो की मौत
Child Death : मासूम की मौत के बाद नहीं थमा पिता का शक, ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया शव
Big news of political upheaval : AAP में महाबगावत! राघव चड्ढा समेत कई बड़े नेता बीजेपी में होंगे शामिल..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

Assault Case
Assault Case : घर में घुसकर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

वाहन खड़ा करने को लेकर (Assault Case) हुए…

Kharra Village
Kharra Village :  दूषित पानी की समस्या पर ग्रामीणों का चक्काजाम, 4 घंटे तक प्रदर्शन

बेमेतरा जिले के ग्राम खर्रा में दूषित पानी…

Food Department
Food Department : बिलासपुर में मिठाई दुकानों की जांच, तीन दुकानों से लिए गए सैंपल

दीपावली के मद्देनजर बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?