CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Paddy Payment : होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 28 फरवरी को खातों में जाएगी धान अंतर राशि

Chhattisgarh Paddy Payment : होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 28 फरवरी को खातों में जाएगी धान अंतर राशि

By Newsdesk Admin
27/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए होली से पहले बड़ी खुशखबरी (Chhattisgarh Paddy Payment) आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से धान के अंतर की राशि का अंतरण किया जाएगा। प्रदेश के किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में किसानों ने मुलाकात कर कृषक उन्नति योजना के तहत धान अंतर राशि देने की घोषणा पर आभार जताया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास (Chhattisgarh Paddy Payment) किए जा रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी योजनाओं ने किसानों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया, जिससे उन्हें साहूकारों के ऊंचे ब्याज से राहत मिली। अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी और सिंचाई सुविधाओं का भी लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की राशि होली से पहले किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी। 28 फरवरी को बिलासपुर से इसकी औपचारिक शुरुआत होगी और पूरे प्रदेश में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी (Chhattisgarh Paddy Payment) की गई है। राज्य सरकार आगे भी किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेशभर के किसान उपस्थित रहे।

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घर में घुसा वाहन, एसडीएम व पुलिसकर्मी घायल
CISF Jawan Suicide : दुर्ग में CISF जवान ने की आत्महत्या, किडनी की बीमारी से था परेशान, कैंप परिसर में फंदे पर मिला शव
Tribal Freedom Struggle Museum Chhattisgarh : जनजातीय स्वतंत्रता विद्रोहों पर बना देश का पहला डिजीटल संग्रहालय, राज्योत्सव पर होगा लोकार्पित
Ambikapur Juvenile Escape : अंबिकापुर में बड़ी सुरक्षा चूक, बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक फरार, 5 पकड़ाए, 10 की तलाश जारी
Vanopaj Support Program : वनवासियों की आर्थिक मजबूती हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

Administrative reshuffle in the Municipal Corporation : बिलासपुर के सभी 8 जोनों में बदले गए कमिश्नर

सीजी भास्कर, 13 जून।बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने…

Kondagaon Police Arohan Campaign : युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

कोंडागांव पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर…

Bastar Shines on the International Track : चार पदकों के साथ लौटे खिलाड़ी

सीजी भास्कर, 13 जून। बस्तर के खिलाड़ी धरम…

Vaishali Nagar News: जनसेवार्थ वैशाली नगर विधानसभा निवासियों के लिए MLA रिकेश सेन की एक और बड़ी पहल
Vaishali Nagar News: विधायक रिकेश सेन की नई जनसुविधा, अब विधायक कार्यालय से मिलेगा रेलवे टिकट

Vaishali Nagar News : वैशाली नगर विधानसभा निवासियों…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

25/10/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डसामाजिक

अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने अवैध घरों पर चलाया बुलडोजर

15/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Naxal Surrender in MMC Zone: महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ हुए नक्सलमुक्त, 1 करोड़ के इनामी मज्जी ने हथियार डाले

08/12/2025
अपराधछत्तीसगढ़देश-दुनियाराज्यशिक्षासरकारी नौकरी/ Govt Job

Government takes major action on NEET paper leak : अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

15/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?