CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…

भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…

By Newsdesk Admin
19/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। भगवान शिव को लेकर अभद्र टिप्पणी कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मध्यप्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ इंदौर में FIR दर्ज की गई है। प्रदेश की सियासत इस घटना से गर्मा गई है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की दो सीटों विजयपुर और बुदनी में उपचुनाव होना है। लेकिन उससे पहले प्रदेश की राजनीति कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो से गरमा गई है। दरअसल इस वीडियो में विधायक बाबू जंडेल भगवान शंकर को अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। जिस पर प्रदेशभर के हिंदू-संगठनों ने खूब विरोध जताया है।

पुलिस ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के मालवा प्रांत के संयोजक एवं स्थानीय वकील अनिल नायडू की शिकायत पर जंडेल के खिलाफ तुकोगंज पुलिस थाने में शुक्रवार देर रात FIR दर्ज की गई। कांग्रेस विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना पर DCP हंसराज सिंह ने बताया कि भगवान शिव को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जंडेल पर श्योपुर में पहले ही मूल FIR दर्ज हो चुकी है और इंदौर में दर्ज मामले को श्योपुर में दर्ज प्राथमिकी के साथ संलग्न कराया जाएगा। इंदौर के वकील नायडू ने सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो और मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जंडेल ने भगवान शिव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जिससे उन जैसे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

वहीं श्योपुर में अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विधायक जंडेल ने विवादास्पद वीडियो के बारे में दावा किया कि उनकी छवि खराब करने के लिए इस वीडियो को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। उन्होंने खुद को शिव भक्त बताया है।

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला
Happy Patel Movie Review: क्यों देसी दर्शक इस ‘कूल’ जासूस को कह सकते हैं नापसंद
Youth Stunt Controversy : भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का सड़क पर स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त
AUS vs IND ODI Series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह
Simplex Castings Bhilai Fraud : सिम्पलेक्स कास्टिंग्स में ₹65.68 लाख की बड़ी धोखाधड़ी, लेबर ठेकेदार ने डकारे मजदूरों के PF और टैक्स के पैसे, FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?