CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आर्ट और आर्टिस्ट की कद्र नहीं… अनुराग कश्यप ने टी सीरीज पर साधा निशाना, लगाए कई इल्जाम

आर्ट और आर्टिस्ट की कद्र नहीं… अनुराग कश्यप ने टी सीरीज पर साधा निशाना, लगाए कई इल्जाम

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

अनुराग कश्यप फिल्मी दुनिया का जाने माने फिल्ममेकर हैं, उन्होंने कई सारी कमाल की फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है. हालांकि, इसके साथ ही साथ उन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने कई बड़े सितारों पर निशाना साधा है. हाल ही में उन्होंने टी-सीरीज को लेकर भी टिप्पणी की है, जो कि भारत के सबसे बड़े म्यूजिक लेबल के तौर पर जाना जाता है. फिल्ममेकर ने ये बताया कि टी सीरीज टैलेंट की कद्र नहीं करता है.

गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कमाल की फिल्में बनाकर अनुराग कश्यप ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. उनकी फिल्मों की कहानी बाकी फिल्मों से काफी अलग होती है और लोग उसे पसंद भी करते हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्मों के अलावा म्यूजिक के लिए भी अपने प्यार को दिखाया है. हालांकि, उन्होंने इस बीच टी सीरीज के बारे में भी बात की है. अनुराग कश्यप का मानना है कि टी सीरीज को म्यूजिक की समझ नहीं है और वो सिर्फ चलने वाले गानों को ही प्रमोट करते हैं.

भूषण कुमार पर कसा तंज

अनुराग कश्यप ने द जगरनॉट से बात करते हुए टी सीरीज पर मजाकिया तंज कसते हुए कहा कि अगर भूषण कुमार इसे नहीं खरीद रहे हैं, तो समझो म्यूजिक अच्छा है. फिल्ममेकर ने बताया कि उनकी कई सारी फिल्मों का म्यूजिक आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें उस काम के लिए बहुत ही कम पैसे मिले थे. उनका कहना था कि ‘देव डी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों का म्यूजिक आज भी फैंस की बहुत पसंद आता है, लेकिन टी-सीरीज ने इसके बदले उन्हें काफी कम पैसे दिए गए थे. उन्होंने कहा कि वो सिर्फ पावर स्टार्स को ही पैसे देते हैं.

आर्टिस्ट की कद्र नहीं है

म्यूजिक के बारे में बात करते हुए अनुराग ने कहा कि टी सीरीज केवल बड़े स्टार्स को ही प्रमोट करते हैं, उन्हें आर्ट और आर्टिस्ट की कद्र नहीं है. म्यूजिक की क्वालिटी के बारे में अनुराग ने कहा कि वो लोग क्वालिटी को नहीं बल्कि स्टार्स के हिसाब से पैसे देते हैं. बॉम्बे वेलवेट फिल्म के म्यूजिक के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें उसके लिए ज्यादा पैसे मिले थे, जिसका म्यूजिक लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया था.

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 6 साल की मासूम के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली
‘आप पागल हैं…’, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अचानक क्यों भड़के अखिलेश प्रसाद सिंह; आखिर क्या है वजह
Car Truck Collision : दिल दहला देने वाला हादसा: कार-ट्रक टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, क्षत-विक्षत हुए शव
दिल्ली: कुछ दिन पहले आई नौकरानी ने लाखों के गहने और कैश पर किया हाथ साफ, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

Paddy Crop
Paddy Crop : बारिश के बाद धान की फसल पर मंडरा रहा कीट-रोग का खतरा, कृषि विभाग ने दी सलाह

लगातार बारिश और खेतों में बढ़ी नमी को…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, न्यायालय ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के…

Nyoata Bhoj
Nyoata Bhoj : नई गणवेश पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्कूल में हुआ न्योता भोज

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?