CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arun Sao PWD Inspection Bilaspur : पीडब्ल्यूडी अफसरों पर फूटा गुस्सा, अधूरे कार्यों पर लगाई कड़ी फटकार

Arun Sao PWD Inspection Bilaspur : पीडब्ल्यूडी अफसरों पर फूटा गुस्सा, अधूरे कार्यों पर लगाई कड़ी फटकार

By Newsdesk Admin
18/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव ने राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। वर्षों से लंबित निर्माण कार्यों और रखरखाव में लापरवाही देखकर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। (Arun Sao PWD Inspection Bilaspur)

Contents
  • 10 साल बाद भी अधूरे मिले कई निर्माण कार्य : Arun Sao PWD Inspection Bilaspur
  • 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट, दोबारा निरीक्षण की चेतावनी
  • तीरंदाजी मैदान और सड़क परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा : Arun Sao PWD Inspection Bilaspur

10 साल बाद भी अधूरे मिले कई निर्माण कार्य : Arun Sao PWD Inspection Bilaspur

बहतराई स्थित स्वर्गीय बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने हॉकी स्टेडियम की अधूरी गैलरी, इंडोर स्टेडियम में मैपलवुड फ्लोरिंग और अन्य लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि वर्ष 2017 में शुरू हुए कार्य अब तक पूरे क्यों नहीं हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों को समय पर निगरानी नहीं करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग होती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट, दोबारा निरीक्षण की चेतावनी

अरुण साव ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को संयुक्त बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण और मरम्मत कार्यों की 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की जाए और निर्धारित समय में रिपोर्ट सौंपी जाए। साथ ही कहा कि वह दोबारा निरीक्षण के लिए आएंगे और यदि लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हॉस्टल और अन्य खेल सुविधाओं की खराब स्थिति पर भी उन्होंने असंतोष जताया।

तीरंदाजी मैदान और सड़क परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा : Arun Sao PWD Inspection Bilaspur

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने एसईसीएल की ओर से लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे तीरंदाजी मैदान के निर्माण कार्य की समीक्षा की और जुलाई तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आउटडोर स्टेडियम की हाईमास्ट लाइट को जल्द दुरुस्त करने तथा दर्शकों के लिए शौचालयों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

विभागीय सचिव मुकेश बंसल ने भी जिले में चल रही सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर संबंधित ठेकेदारों को सुधार के निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य पूरा होने तक भुगतान रोका जाएगा। साथ ही भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Sand on Panchayat NOC : पंचायत की एनओसी पर मिलेगा निर्माण के लिए रेत, विधायक ने किया बड़ा ऐलान
BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क
हरियाणा में माओवादी नेटवर्क बिछा रहा था बस्तर का युवक, एनआईए ने दबोचा
Condemnation motion on women reservation in Bilaspur : 15 मिनट में खत्म हुई सामान्य सभा
Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

SECL Theft
SECL Theft : धरमखदान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक समेत 3 लाख का माल बरामद

छाल थाना क्षेत्र के धरमखदान में हुई चोरी…

Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर
Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से…

Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख
Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख

कभी खेती (Tomato Farming) को केवल गुजर-बसर का…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?