सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। बालोद में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते (Balod Crime) हुए एक क्वार्टर से 1.436 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 69 हजार 300 रुपए बताई गई है।
29 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर बालोद थाना पुलिस ने सिवनी के अटल विहार कॉलोनी स्थित EWS/92 क्वार्टर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान गांजा और मोबाइल समेत कुल 85 हजार 300 रुपए का सामान जब्त किया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार Balod Crime
पुलिस ने नीचे पारा सिवनी निवासी 24 वर्षीय टेकचंद साहू और स्कूल पारा सिवनी निवासी 26 वर्षीय गौतेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
वहीं 28 सितंबर को ग्राम झलमला के पास पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में दो लोगों को पकड़ा। बाइक की तलाशी में 32 पौवा देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर और कीमत करीब 2,560 रुपए बताई गई है।
शराब के साथ बाइक भी जब्त
पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल हीरो पैशन प्रो बाइक भी जब्त की है। मामले में लाटाबोड़ निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार साहू और 43 वर्षीय प्रमोद कुमार टांडिया को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया (Balod Crime) गया है। पुलिस के अनुसार नशे और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं…AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता


