CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

By Newsdesk Admin
17/09/2026
Share
Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला
Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी पर भालू ने हमला ( Bear Attack ) कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

Contents
  • अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
  • रिहायशी इलाके में लगातार पहुंच रहे भालू
  • पिछले साल भी चला था भालू रेस्क्यू अभियान

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात

 

मामला एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के सिद्ध बाबा पहाड़ी घाट के पास का है। नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक-7 निवासी 65 वर्षीय हरवंश मंगलवार शाम टहलने निकले थे। हनुमान मंदिर के आगे एनएच-43 पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू ने उनके शरीर पर नाखूनों से कई गंभीर वार किए।

 

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

राहगीरों ने घायल हरवंश को एंबुलेंस की मदद से 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।

 

यह भी पढ़ें : Kharora Chain Snatching Case : दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, रेस्टहाउस के सामने बाइक सवारों ने उड़ाई चेन

 

घटना के बाद वन अमले ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने सहायता राशि लेने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी भी सामने आई है। उनका कहना है कि इलाके में कई दिनों से भालुओं का विचरण हो रहा है।

 

रिहायशी इलाके में लगातार पहुंच रहे भालू

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर और आसपास के इलाकों में भालू लगातार विचरण कर रहे हैं। सिद्ध बाबा घाटी के आसपास आधा दर्जन से ज्यादा भालुओं के मौजूद होने की बात वन विभाग की ओर से कही गई है। रिहायशी इलाके के करीब भालुओं के पहुंचने से लोगों में डर बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : Instagram Love Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

 

नगर निगम चिरमिरी के हल्दीबाड़ी इलाके में भी रात के समय दो भालुओं को घूमते देखा गया। इसके बाद वन विभाग का अमला अलर्ट हो गया है। टीम ने रात में पेट्रोलिंग कर भालुओं की तलाश भी की।

 

पिछले साल भी चला था भालू रेस्क्यू अभियान

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में हर साल भालुओं के विचरण की घटनाएं सामने आती हैं। पिछले साल दिसंबर में रायपुर और सरगुजा से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर एक मादा भालू को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा गया था। इसके बाद उसके दो शावक भी पिंजरे में फंस गए थे।

 

यह भी पढ़ें : CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित

 

बिलासपुर के कानन पेंडारी और एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर के विशेषज्ञों के साथ स्थानीय वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर मादा भालू और दोनों शावकों को रेस्क्यू किया था। इसके बाद भालुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई थी।

 

वन विभाग के अनुसार, मौजूदा घटना के बाद क्षेत्र में भालू हमले (Bear Attack) को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। आबादी के करीब भालुओं की मौजूदगी को लेकर वन अमला लगातार नजर रख रहा है।

 

 

खबरें और भी हैं :  Bhilai Knife Attack : मजाक के दौरान भड़का विवाद, युवक के पेट में घोंपा चाकू

Jagdalpur-Sukma Highway accident : चलती ट्रक पर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा यातायात
जालोर: सरकारी टीचर पर पड़ोसी लड़की से रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर 4 महीने तक किया ब्लैकमेल
Midnight Chaos in Raipur : बैजनाथपारा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का तांडव, यूथ कांग्रेस नेता हिरासत में
झूठ परोसने में माहिर भूपेश बघेल स्कूल बंदी के सवाल पर क्यों हो गए मौन – रिकेश सेन
महानदी पुल से महिला के कूदने की आशंका, गोताखोर तलाश में जुटे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू
Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू

25 साल में बदली जीपीएम की खेती की…

GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर
GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर

जिले में सिंचाई क्षमता (GPM Irrigation Capacity) 4,458…

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला
Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी पर भालू…

Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात
Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : धमतरी में ईसाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?