सीजी भास्कर, 17 सितंबर : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती (Instagram Love Case) के बाद एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक से दोस्ती होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें : CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित
मामला रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। युवती के मुताबिक, दोस्ती के बाद दोनों के बीच लगातार मैसेज और फोन पर बातचीत होने लगी। 19 फरवरी 2025 को वह आरोपी के साथ बेमेतरा घूमने गई थी। लौटते समय रात करीब नौ बजे आरोपी उसे अपने दोस्त के अविनाश आशियाना स्थित घर ले गया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack : मजाक के दौरान भड़का विवाद, युवक के पेट में घोंपा चाकू
शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप
युवती का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद युवक ने प्यार करने और शादी करने की बात कहकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे वह उसे घर छोड़कर चला गया। इसके बाद भी आरोपी उसे घूमने के बहाने अलग-अलग जगह ले जाता था।
युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसे गोविंद नगर, पंडरी स्थित एक होटल में भी ले जाता था। वहां भी उसने शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार, आरोपी लगातार शादी करने की बात कहता रहा।
दूसरी युवती की फोटो देखने के बाद फिर हुई मुलाकात
युवती ने शिकायत में बताया कि 14 सितंबर 2026 को उसे दामिनी साहू के इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी में आरोपी के साथ फोटो दिखाई दी। इसके बाद वह आरोपी से मिलने गई। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे फिर होटल ले गया।
यह भी पढ़ें : Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख की ठगी, CDSL की फर्जी रसीद देकर जीता भरोसा
युवती के मुताबिक, आरोपी ने इस दौरान कहा कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है और वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। इसके बाद उसने युवती से शादी करने का भरोसा देकर फिर शारीरिक संबंध बनाए।
यह भी पढ़ें : BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार
कबीर नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद वह कबीर नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोहित साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh B.Ed Admission : बीएड-डीएलएड की चौथी सूची जारी, 19 सितंबर तक प्रवेश का मौका



