CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bharatmala Project : 350 करोड़ से अधिक के भारतमाला मुआवजा घोटाले में जांच की घोषणा

Bharatmala Project : 350 करोड़ से अधिक के भारतमाला मुआवजा घोटाले में जांच की घोषणा

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share
Bharatmala Project
Bharatmala Project

सीजी भास्कर, 12 मार्च । विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को रायपुर-विशाखापट्टनम भारत माला परियोजना (Bharatmala Project) के मुआवजे में हुए साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का मामला गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने इसे बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि इसमें अधिकारियों के साथ-साथ कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन में स्वीकार किया कि इस परियोजना (Bharatmala Project) में अनियमितताएं हुई हैं और संभागीय आयुक्त से जांच कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, विपक्ष ने सीबीआइ जांच की मांग की, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्ष ने विधानसभा से बहिर्गमन कर दिया।

डा. महंत ने कहा कि सीबीआइ जांच जरूरी है, ताकि दोषियों को सजा मिल सके। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर घोटाला पिछली सरकार (कांग्रेस सरकार) के दौरान हुआ तो जांच कराने में दिक्कत क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मूल खातेदारों की जमीन को 54 टुकड़ों में बांटकर मुआवजा राशि बढ़ा दी गई।

अभनपुर के चार मामलों में केंद्र सरकार को 43 करोड़ 19 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। महंत ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करके जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों का ऐसा जाल बिछा हुआ है कि निलंबित अधिकारी वापस बहाल होकर फिर से उसी पद पर काम करने लगते हैं।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वीकार किया कि इस परियोजना में कई स्तरों पर गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी सामने आने के बाद ही राज्य कैबिनेट ने राजस्व संहिता में संशोधन किया। अब अधिसूचना जारी होने के बाद नामांतरण नहीं किया जा सकेगा।

मंत्री ने बताया ऐसे हुई गड़बड़ी (Bharatmala Project)

  • पहली अधिसूचना के बाद भूमि अधिग्रहण के बाद जमीन के टुकड़े किए गए।
  • दूसरी जमीन का मुआवजा भूमि स्वामी की बजाय किसी और को दे दिया गया।
  • तीसरी ट्रस्ट की जमीन का भी गलत ढंग से मुआवजा दिया गया।

इन पर की कार्रवाई (Bharatmala Project)

मंत्री ने बताया कि अब तक गोबरा नवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण, हल्का पटवारी जितेंद्र साहू, वर्तमान पटवारी दिनेश पटेल, तत्कालीन पटवारी लेखराम देवांगन को निलंबित किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी निर्भय साहू और डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

Raipur Police Anti-Drug Drive : राजधानी में पैदल पेट्रोलिंग से बदली तस्वीर, नशे और अराजकता पर सीधा प्रहार
Congress Padayatra 2025 : छत्तीसगढ़ में बदलेगी की राजनीतिक की हवा, रायगढ़ से भिलाई तक पदयात्रा करेंगे सचिन
Shop Owner Details Public : दुकानों पर मालिकों के नाम, पते, फोन नंबर प्रदर्शित करने की मांग पर केंद्र व राज्यों को नोटिस
रायपुर और भिलाई निगम के 23-23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 19 तक कलेक्टर को प्रक्रिया पूरी करने निर्देश
गरियाबंद CMHO में लिपिक ने फर्जी बिल बनाए; एक साल बाद निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत
Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत

भिलाई स्टील प्लांट हादसा (Bhilai Steel Plant Accident)…

Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजीडेंसी के मकान…

मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खुलीं, 21.62 लाख रुपए नकद मिले; सोने-चांदी के आभूषण भी निकले

  दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की 11…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?