CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई यस बैंक – पर्सनल एकाउंट में करोड़ों का लेन-देन, अनिमेष सिंह कोर्ट सरेंडर बाद गया जेल

भिलाई यस बैंक – पर्सनल एकाउंट में करोड़ों का लेन-देन, अनिमेष सिंह कोर्ट सरेंडर बाद गया जेल

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

प्रभुनाथ मिश्रा ने हवाला कारोबार की जताई थी आशंका

सीजी भास्कर, 03 मई। भिलाई ब्रांच में यस बैंक का फर्जी खाता खुलवाकर करोड़ों रुपए के लेनदेन के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी अनिमेष सिंह ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। उसे न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेजा गया।

आपको बता दें कि भिलाई के खुर्सीपार थाना में इस तरह के दो अलग अलग प्रकरण पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पहले मामले में अनिमेष सिंह ने सिविल ठेकेदार हितेश चौबे के खिलाफ अपराध दर्ज कराया फिर हितेश चौबे ने काउंटर एफआईआर दर्ज करवाई थी थी।

अनिमेष सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट को शासन द्वारा खत्म किए जाने न्यायालय को लिखा गया था जबकि हितेश चौबे के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर अब तक जांच चल रही है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि खुर्सीपार टीआई अंबर भरद्वाज ने इस मामले की जांच की थी। दो प्रकरणों में उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था। न्यायालय ने राज्य सरकार को 2 महीने का समय दिया था कि वह अपनी जांच फिर से पूरी करे और न्यायालय को 21 अप्रैल तक संपूर्ण जानकारी प्रदान करे।

इससे पूर्व जनवरी में उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने डीजीपी से व्यक्तिगत शपथ पत्र देकर संपूर्ण जानकारी प्रदान करने को कहा था। साथ ही यस बैंक को इस मामले में पक्षकार बनाकर यस बैंक में खोले गए अनिमेष सिंह के नाम के खाते से होने वाले समस्त लेन-देन की संपूर्ण जानकारी न्यायालय को बताए जाने की अपेक्षा की गई थी।

अनिमेष सिंह द्वारा प्रकरण में विधिवत जमानत ले लिए जाने के बावजूद प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया। अपने आदेश में उच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट कहा है कि सीबीआई से जांच के विकल्प खुले हुए हैं।

याचिकाकर्ता प्रभुनाथ मिश्रा द्वारा इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ऐसे में यदि शासन द्वारा उचित प्रकार से जांच कर कार्यवाही नहीं की गई तो न्यायालय के सामने सीबीआई से जांच और कार्यवाही का विकल्प खुला रहेगा।

याचिकाकर्ता प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि निश्चित रूप से अनिमेष सिंह के नाम से खोले गए खाते में हवाला के माध्यम से पैसे का लेन-देन हुआ है जो कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने बाद खुलकर सामने आएगा।
CG PSC Scam ED : राजनांदगांव में ईडी की दबिश, कृषि अधिकारी के घर चल रही जांच
बिहार में उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन, विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा फैसला
हमारा खाना-पीना तो किसी तरह चलता रहेगा…’, अटारी के व्यापारियों का PM मोदी के फैसले को खुला समर्थन, बोले- देश
Raigarh Road Accident : भीषण सड़क हादसे, कार ने बाइक को रौंदा; 3 की मौत
Raigarh Murder Case : चौकी में बहस, गुस्सा और फिर गोलियों की गूंज—साथी हेड कांस्टेबल ने ही पीके मिश्रा को छलनी कर डाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?