CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हमारा खाना-पीना तो किसी तरह चलता रहेगा…’, अटारी के व्यापारियों का PM मोदी के फैसले को खुला समर्थन, बोले- देश

हमारा खाना-पीना तो किसी तरह चलता रहेगा…’, अटारी के व्यापारियों का PM मोदी के फैसले को खुला समर्थन, बोले- देश

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर 24 अप्रैल पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर एकीकृत चेकपोस्ट (ICP) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. इस फैसले से सीमा पर व्यापार प्रभावित होने की आशंका है और भारत-पाकिस्तान के बीच आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया है, जबकि वैध वीजा के साथ सीमा पार करने वाले लोगों को 1 मई तक लौटने की छूट दी गई है. 

अटारी बॉर्डर पर ढाबा चलाने वाले व्यापारी मंजीत सिंह ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, ”हमारा व्यापार किसी तरह चलता रहेगा, लेकिन पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत गलत था. सैनिकों पर हमला एक बात है, क्योंकि वे जवाब देना जानते हैं, लेकिन पर्यटकों पर हमला करना पूरी तरह गलत है. अगर हमारे व्यापार में पर्यटकों की संख्या कम होती है, तो कोई बात नहीं. हम देश के साथ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला सही है.” स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह चेकपोस्ट छोटे व्यापारियों, कारीगरों, और छोटे कारोबार के लिए अहम थी, लेकिन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा सर्वोपरि है.

बता दें कि अटारी बॉर्डर पर पहले हर सुबह लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन अब यह मार्ग पूरी तरह बंद है. स्थानीय लोग और व्यापारी सरकार के फैसले के साथ हैं, लेकिन चिंता जताते हैं कि लंबे समय तक सीमा बंद रहने से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है.पाकिस्तानी नागरिकों की वापसीपहलगाम हमले के बाद भारत ने सार्क वीजा छूट योजना (SAARC Visa Exemption Scheme) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए हैं. नई दिल्ली में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए 45 दिन के वीजा पर आए 6 पाकिस्तानी नागरिकों ने सीमा बंद होने की खबर सुनकर जल्दबाजी में भारत छोड़ दिया.

ग्रपु में शामिल फजल शेख ने कहा, ”हम छह लोग 45 दिन के लिए आए थे, लेकिन सीमा बंद होने की खबर के बाद डर गए और वापस लौट रहे हैं.” समूह में शामिल महिलाएं सदमे में थीं और कुछ नहीं बोल रहीं थीं.  भारतीय नागरिकों को रोका गयाअटारी बॉर्डर बंद होने से पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिक भी प्रभावित हुए हैं. राजस्थान के जहीर खान अपने दो साथियों के साथ वैध वीजा पर पाकिस्तान में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे. लेकिन उन्हें सीमा पर रोक दिया गया. जहीर ने कहा, ”पहलगाम में आतंकी हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार का सीमा बंद करने का फैसला सही है. हम वापस लौट जाएंगे.” उन्होंने सरकार के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि सुरक्षा सबसे जरूरी है.सरकार के कड़े फैसलेबता दें कि पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए.

इनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी बॉर्डर बंद करना और पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश शामिल है. नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना, और वायु सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया और उन्हें एक सप्ताह में भारत छोड़ने को कहा गया. भारत ने इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग से भी सैन्य सलाहकारों को वापस बुलाने का फैसला किया.

थाईलैंड से भारत आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर चेंकिंग के दौरान हड़कंप
UP Politics: मायावती के इस फैसले से बसपा छोड़ चुके पूर्व सांसद का छलका प्रेम, कहा- अब यूपी में…
CG Breaking : रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा भेजा गया अस्पताल
हिंदू धर्म में जब तक नहीं आएगी समानता, तब तक नहीं रुकेगा धर्मांतरण” – सपा सांसद रामजीलाल का बयान गरमाया
रायपुर में हसन अली ने खेला लव जिहाद का खेल, हिन्दू लड़की से की जबरन शादी, साय सरकार की पहल से घर लौटी बेटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत
Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत

तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत ने एक परिवार…

Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल
Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल

सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर…

Durg Hospital Reel Case : ब्लड सैंपल लेते समय रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त
Durg Hospital Reel Case : ब्लड सैंपल लेते समय रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

ड्यूटी के दौरान ब्लड सैंपल लेते हुए रील…

BSP Scrap Case : बीएसपी में 250 टन स्क्रैप चोरी के कथित मास्टरमाइंड को हाई कोर्ट से राहत
BSP Scrap Case : बीएसपी में 250 टन स्क्रैप चोरी के कथित मास्टरमाइंड को हाई कोर्ट से राहत

भिलाई स्टील प्लांट में करीब 250 टन लौह…

High Court Maintenance Case : पत्नी की कमाई पर पति पूछ सकता है सवाल, फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त
High Court Maintenance Case : पत्नी की कमाई पर पति पूछ सकता है सवाल, फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त

हाईकोर्ट ने इस (High Court Maintenance Case) में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?