CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

By Newsdesk Admin
27/09/2026
Share
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ;फेसबुक पर हुई थी पहचान

सीजी भास्कर, 27 सितम्बर। बिलासपुर में राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 82.63 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित चेतन आनंद दुबे ने मनेंद्रगढ़ निवासी निखत परवीन साबरी पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। महिला ने खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए बड़े नेताओं से संपर्क होने और युवक को पार्टी में पद दिलाने का भरोसा दिया था। (Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case)

Contents
  • जमीन विवाद में मदद के बाद बढ़ा भरोसा : Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
  • जुलाई 2025 से शुरू हुई रकम जमा करने की प्रक्रिया
  • पद नहीं मिला तो रकम वापस मांगी : Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case

पीड़ित का आरोप है कि पार्टी फंड के नाम पर उससे अलग-अलग समय में रकम जमा कराई गई। इनमें ऑनलाइन माध्यम से 62 लाख 63 हजार 194 रुपए और करीब 20 लाख रुपए नकद दिए जाने का दावा है। पद नहीं मिलने और रकम वापस न किए जाने के बाद युवक ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी

जमीन विवाद में मदद के बाद बढ़ा भरोसा : Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case

चेतन के मुताबिक, गतौरी में उसकी जमीन से जुड़ा विवाद चल रहा था। उसने इसकी जानकारी निखत को दी थी। आरोप है कि निखत ने पटवारी और राजस्व निरीक्षक से संबंधित काम में उसकी मदद की। इसके बाद चेतन का उस पर भरोसा बढ़ गया।

इसी दौरान निखत ने उसे पार्टी में पद दिलाने की बात कही। उसने बताया कि पद दिलाने के लिए पार्टी फंड में रकम जमा करनी होगी। इसके बाद युवक से उसकी शैक्षणिक डिग्री वाट्सऐप के जरिए मंगाई गई और एक बैंक खाते में रकम जमा करने को कहा गया।

 

यह भी पढ़ें : Instagram Love Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे,फेसबुक पर हुई थी पहचान

 

जुलाई 2025 से शुरू हुई रकम जमा करने की प्रक्रिया

शिकायत के अनुसार चेतन ने 11 जुलाई 2025 से रकम जमा करना शुरू किया। इसके बाद अलग-अलग समय पर पैसे जमा कराए जाते रहे। आरोप है कि निखत हर बार पार्टी में काम आगे बढ़ने और बड़े नेताओं से बातचीत होने की बात कहकर उसे भरोसा दिलाती रही। कुछ रकम निखत की बहन सायना परवीन साबरी के खाते में भी जमा कराई गई।

पीड़ित का दावा है कि 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से कुल 62 लाख 63 हजार 194 रुपए दिए गए। इसके अलावा अलग-अलग समय पर 20 लाख रुपए नकद देने की बात कही गई है। इस तरह कुल रकम 82 लाख 63 हजार 194 रुपए बताई गई है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Job Fraud Case : नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

पद नहीं मिला तो रकम वापस मांगी : Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case

युवक का कहना है कि इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी उसे पार्टी में कोई पद नहीं मिला। उसे रकम जमा करने की कोई रसीद भी नहीं दी गई। जब उसने पद दिलाने की समय सीमा पूछी और पैसे वापस मांगे तो आरोप है कि महिला ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और बातचीत बंद कर दी।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार फोन करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले में रकम के लेनदेन, बैंक खातों और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।

 

ख़बरें और भी हैं :Fake Biodata Marriage Fraud : फर्जी बायोडाटा से शादी, 48 लाख सैलरी और 200 एकड़ जमीन का दिखाया सपना; 6.76 लाख लेने का आरोप

Manendragarh unknown youth’s body found : भूतहिया नाला के पास खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
Chhattisgarh School Vehicle Fire : स्कूल वैन में उठीं लपटें, बच्चों की जान पर बना खतरा, फायर स्टेशन के सामने हुआ चमत्कार
Paddy Procurement Irregularities : धान भंडारण में गड़बड़ी उजागर, सरकार ने शुरू की सख़्त कार्रवाई
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप
Mahtari Vandan Scheme Benefits : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल, आर्थिक सहायता से बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?