CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP National President : 20 जनवरी तक बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP National President : 20 जनवरी तक बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President) नितिन नबीन 20 जनवरी, 2026 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस दिन से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नबीन के लिए प्रस्तावकों और समर्थकों के हस्ताक्षरों के साथ नामांकन पत्र तैयार किए जा रहे हैं।

Contents
  • चुनौती और जिम्मेदारियां
  • चुनाव परिणाम और औपचारिक घोषणा

46 वर्ष की उम्र में पार्टी अध्यक्ष बनने जा रहे नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा से की थी। युवा नेता होने के नाते संगठन में नितिन नबीन के नेतृत्व में युवाओं के हित में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

चुनौती और जिम्मेदारियां

अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन के सामने आगामी विधानसभा चुनाव असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में पार्टी की रणनीति एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने होगी।

सूत्रों ने बताया कि नबीन 19 जनवरी को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार नामांकन नहीं भरेगा, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव तय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक की भूमिका निभा सकते हैं।

चुनाव परिणाम और औपचारिक घोषणा

19 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President) के रूप में नितिन नबीन का चयन औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा। नबीन इस पद पर जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जो सबसे अधिक समय तक पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं। चुनाव नतीजे की घोषणा के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

बीते दिन दिल्ली में हुई बैठक में चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में संयोजक लक्ष्मण, चुनाव के सह-संयोजक संबित पात्रा और नरेश बंसल मौजूद थे। बैठक में इस हफ्ते के अंत तक चुनावी प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया।

वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र के सपोर्ट में आई JDU, अब TDP ने फंसाया पेच
Bharat Scout Guide Jamboree : भारत स्काउट गाइड की बालोद जंबूरी भाजपा की गुटबाजी और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन चुकी : कांग्रेस
नागपुर हिंसा पर सियासत तेज… नितेश राणे ने अबू आजमी को ठहराया जिम्मेदार, उद्धव बोले- डबल इंजन सरकार विफल
CG Congress Breaking 🔵 फिर बढ़ सकता है भूपेश का कद, राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत, छत्तीसगढ़ संगठन में भी हो सकते हैं बदलाव
Chhattisgarh Electricity Bill Hike : तीन गुना बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का हमला, आंदोलन की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Internal conflict in BJP : 6 पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने खोला मोर्चा

सीजी भास्कर, 28 मई। रायपुर नगर निगम ज़ोन-10…

Villager dies while plucking mangoes : मौके पर दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर, 28 मई। धमतरी जिले के मगरलोड…

Korba Dial 112 saved lives : दो लोगों की जान बचाई, कई मामलों में दी मदद

सीजी भास्कर, 28 मई। कोरबा में छत्तीसगढ़ सरकार…

Bastar rural women get national recognition : NID अहमदाबाद टीम ने महिलाओं के काम की सराहना

सीजी भास्कर, 28 मई। बस्तर की ग्रामीण महिलाओं…

Karnataka CM Siddaramaiah resigns : बोले- आलाकमान ने जो कहा, मैंने किया

सीजी भास्कर, 28 मई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

रायपुर सांसद बृजमोहन को भारत सरकार ने कोयला और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति का बनाया सदस्य

27/10/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

भूपेश बघेल के स्वागत में पहुंचे युकां नेताओं में मारपीट, वायरल हुआ VIDEO, गांधी चौक पर भिड़े युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता, काफिला पहुंचते ही लोग हुए तितर-बितर

16/03/2025
Kedar Kashyap IDC Meetin
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Kedar Kashyap IDC Meetin : वनोपज व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री Kedar Kashyap ने ली IDC की बैठक, वनवासियों की आय बढ़ाने पर लिए गए अहम फैसले

08/01/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने पत्नी बेटों समेत खाया जहर, बड़े बेटे की मौत, तीन गंभीर हालत में भेजे गए अस्पताल, आज सुबह सभी ने ली अंतिम सांस

01/09/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?