CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने छावनी क्षेत्र का किया दौरा, नवनिर्मित पीएचसी भवन का अवलोकन कर बोले – “स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होने से काफी लोगों को मिलेगी राहत”

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने छावनी क्षेत्र का किया दौरा, नवनिर्मित पीएचसी भवन का अवलोकन कर बोले – “स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होने से काफी लोगों को मिलेगी राहत”

By Newsdesk Admin
12/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 दिसंबर। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आज छावनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छावनी तिरंगा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। छावनी से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग की मरम्मत को लेकर विगत लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही थी, जिस पर श्री पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों से चर्चा की।

श्री पाण्डेय ने आज छावनी तिरंगा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग का अवलोकन किया। 400 मीटर लंबा यह मुख्य मार्ग विगत लंबे समय से खस्ताहाल है, जिसके मरम्मत के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी।

इस संबंध में श्री पाण्डेय ने आज जोन -4 आयुक्त से जल्द से जल्द रोड के संधारण की चर्चा की। साथ ही उन्होंने नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ से भी केंद्र में लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होने से यहां लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद श्रीमती वीणा चंद्राकर, श्रीमती गिरीजा बंछोर, श्रीमती ईश्वरी नेताम, राकेश बंछोर, निखिल ताठे, आशुतोष पाण्डेय सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

शव यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, शव छोड़कर भागे लोग..
रायपुर में कार-बुलेट की टक्कर के बाद ड्राइवर की पिटाई, ड्रिंक एंड ड्राइव की आशंका…
छत्तीसगढ़ की बुनियादी शिक्षा पर संकट के बादल, बच्चों की पढ़ाई की हालत बेहद खराब
Better treatment for the burnt child : दुर्ग में झुलसे अभिषेक के बेहतर उपचार के लिए विधायक रिकेश की पहल, सेक्टर-9 बर्न युनिट में शिफ्ट
बीजापुर में 2 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद, नेशनल पार्क में 3 दिन से चल रहा ऑपरेशन..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश
MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश

छत्तीसगढ़ के 18 साल पुराने मनरेगा घोटाला (MNREGA…

Limestone Mining
Limestone Mining : नई चूना पत्थर खदान को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुहेला और आसपास के गांवों में इन दिनों…

Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू
Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित पूल पार्टी…

Passenger Bus Accident : दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 यात्री घायल
Passenger Bus Accident : दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक यात्री बस…

Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद
Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग (Love…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?