CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खूनी खेला… जेल से बाहर आए परमजीत उर्फ Gulla को गोलियों से भून डाला, तीरथ सिंह हत्याकांड में था आरोपी

खूनी खेला… जेल से बाहर आए परमजीत उर्फ Gulla को गोलियों से भून डाला, तीरथ सिंह हत्याकांड में था आरोपी

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 अप्रैल। यूपी के मेरठ में 24 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोलीबारी में युवक के दो दोस्त भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने मृतक की पहचान परमजीत उर्फ गुल्ला के रूप में की है, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। उसके ऊपर मर्डर केस चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मेरठ पुलिस ने बताया कि बुधवार को जिले में हुई गोलीबारी में 24 वर्षीय हत्या के आरोपी की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए।

मृतक का नाम परमजीत उर्फ गुल्ला है. वह हाल ही में जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया था। पुलिस को संदेह है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है।

मामले में SP (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी हस्तिनापुर क्षेत्र के लतीफपुर गांव के पास शाम करीब 4.45 बजे हुई। हत्या के आरोपी परमजीत उर्फ गुल्ला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परमजीत के दो साथी गोली लगने से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। SP ने कहा- प्रथम दृष्टया यह पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है, इसमें शामिल सभी लोग एक ही ग्राम पंचायत के निवासी हैं।

वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परमजीत उन दोनों के साथ बैठकर शराब पी रहा था, तभी बाइक और कार में सवार कई लोग वहां पहुंचे। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें परमजीत की मौत हो गई और उसके साथी घायल हो गए।

परमजीत को किशनपुर (Kishanpur) गांव के तीरथ सिंह की हत्या के मामले में 18 जनवरी, 2024 को जेल भेजा गया था और चार महीने पहले ही उसे जमानत पर रिहा किया गया था।

परमजीत की पत्नी (wife) पायल ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान दिलदार सिंह गोरे उसके पति से रंजिश रखते थे। उसने दावा किया कि दिलदार सिंह और तीरथ सिंह के पिता प्रभु सिंह परमजीत की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने मर्डर केस को इस वारदात का कारण बताया।

Aniruddhacharya Controversy : बयान देकर फंस गए अनिरुद्धाचार्य महाराज, अब राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया अंतरिम आदेश, कल फिर होगी सुनवाई
नागिन ने पांच को डसा, तीन का काम तमाम, अब पुलिस ने कातिल नागिन को पकड़ने 11 हजार में बुलाए सपेरे, दहशत से गांव हो रहा खाली, लोगों ने कहा वन विभाग ने जिसे पकड़ा वह दूसरा सांप है
Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा
दिल्ली के बीजेपी MLA ने सड़कों पर नमाज का किया विरोध, AAP बोली- इनके पास कोई काम नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan News : वैशाली नगर विधायक रिकेश के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, आज शाम रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

सीजी भास्कर, 17 मई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सुरक्षा और विकास एजेंडा : डायल-112 सेवा पूरे प्रदेश में होगी लागू

Amit Shah's Chhattisgarh visit

Security camps will be converted in Bastar : स्कूल-अस्पताल के रूप में मिलेंगी नई सुविधाएं

Security camps will be converted in Bastar

Villager killed in elephant attack in Raigarh : लकड़ी लेने जंगल गया था, सुबह मिला शव

Villager killed in elephant attack in Raigarh

Sai Sudarshan snatches the Orange Cap : पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा कायम

Sai Sudarshan snatches the Orange Cap

You Might Also Like

देश-दुनिया

वरमाल के बाद मंडप पर बैठा था दूल्हा, तभी मचा शोर- दुल्हन तो भाग गई; बारात ने फिर…

19/04/2025
Bastar Super Speciality Hospital
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगफीचर्डराज्यस्वास्थ्य

200 करोड़ की लागत से बनेगा 240 बिस्तरों का हाई-टेक हॉस्पिटल

04/09/2025
Hyderabad Child Mysterious Death
अपराधदेश-दुनिया

Hyderabad Child Mysterious Death : हैदराबाद में चौथी कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत — बाथरूम में स्कूल ID की डोरी से लटका मिला शव, पुलिस कई एंगल से कर रही जांच

20/12/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

OMG…..❗मदरसे में मासूम बच्चियों से रेप, आरोपी मौलवी गिरफ्तार, बच्चियों को चुप रखने दिखाता था जिन्न का डर, पुलिस जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

26/08/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?