CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bus Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 की दर्दनाक मौत

Bus Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 की दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
15/09/2025
Share
Bus Accident
Bus Accident

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। यूपी के जौनपुर में तड़के श्रद्धालुओं से भरी AC बस अचानक ट्रेलर में घुस गई। इस (Bus Accident in Jaunpur) हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बस बालाजी ट्रेवल्स की थी, जिसका नंबर CG 07 CT 4681 है। श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे और वहां से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी की ओर जा रहे थे।

SP डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान अचानक ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया और बस ट्रेलर से भीषण टक्कर मार बैठी। (Bus Accident in Jaunpur) की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का आगे का केबिन पूरी तरह पिचक गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। इस टक्कर से हाईवे पर लंबे समय तक जाम भी लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। यह हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री पखांजूर से बैठे थे। यह वही बस है जिसे दो महीने पहले अर्जुंदा, बालोद निवासी वेद सोनकर ने खरीदा था। यात्रियों ने बताया कि (Bus Accident in Jaunpur) से पहले उन्होंने अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन और अयोध्या में दर्शन किए थे और फिर वाराणसी के लिए निकले थे। रविवार को दिनभर अयोध्या धाम घूमने और रामलला का दर्शन करने के बाद रात करीब 11 बजे सभी श्रद्धालु बस में बैठ गए थे।

सुबह लगभग 3 बजे जब बस सीहीपुर के पास पहुंची, तभी वह ट्रेलर से बुरी तरह भिड़ गई। पीछे बैठे श्रद्धालु दिलीप दास ने बताया कि हम सब गहरी नींद में थे और अचानक जोरदार झटका लगा। जब बाहर निकले तो देखा कि ड्राइवर केबिन पूरी तरह दब चुका था। हमारे गांव का एक साथी खिड़की से आधा बाहर लटक रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा। इस (Bus Accident in Jaunpur) हादसे में बस में सवार आशा भवन (30), गुलाब (32), चालक दीपक (39) और एक महिला सहित चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथी का आतंक, बस्ती के पास पहुंचे जंगली हाथी ने ग्रामीण की जान ली
Reliance Infra ED Raids: अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, मुंबई-इंदौर में एक साथ छापेमारी
श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, अगर थप्पड़ मारते तो…, छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा…
श्रद्धा इतनी सुंदर थी कि…’, सहेली की खूबसूरती से हुई जलन, बेस्ट फ्रेंड ने उड़ेल दिया तेजाब
Devendra Fadnavis Announcement : महाराष्ट्र में किसानों को राहत, 2 लाख तक कर्जमाफी, जारी रहेगी ‘लाडकी बहिण योजना’ – सीएम फडणवीस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?