CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG ‘Good Governance Festival’ begins from today : 10 जून तक चलेगा अभियान

CG ‘Good Governance Festival’ begins from today : 10 जून तक चलेगा अभियान

By Newsdesk Admin
01/05/2026
Share

सीजी भास्कर 1 मई I छत्तीसगढ़ में आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत आज से हो गई है। यह अभियान 1 मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। (CG ‘Good Governance Festival’ begins from today)

Contents
  • त्वरित समाधान और पारदर्शिता पर जोर : CG ‘Good Governance Festival’ begins from today
  • पहले चरण में लंबित मामलों के निराकरण पर ध्यान
  • गांव और शहर दोनों में लगाए जाएंगे शिविर
  • जनप्रतिनिधियों की भी रहेगी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री करेंगे जिलों का दौरा

इसके तहत गांवों और शहरों में बड़े पैमाने पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोग अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

त्वरित समाधान और पारदर्शिता पर जोर : CG ‘Good Governance Festival’ begins from today

सरकार का इस बार मुख्य फोकस लंबित मामलों को तेजी से निपटाना और लोगों को दफ्तरों के चक्कर से राहत देना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और प्रशासनिक सेवाएं सरल, पारदर्शी व तेज बनाई जाएं।

पहले चरण में लंबित मामलों के निराकरण पर ध्यान

अभियान शुरू होने से पहले ही कलेक्टरों को 30 अप्रैल तक लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए थे। इसमें विशेष रूप से इन विषयों पर फोकस किया जा रहा है:

  • नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण
  • मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान
  • हितग्राहीमूलक योजनाओं के बकाया भुगतान
  • आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से जुड़े मामले
  • बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल (हैंडपंप) की समस्याएं
  • उज्ज्वला योजना
  • राशन कार्ड
  • आयुष्मान भारत योजना
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • ग्रामीण-शहरी दोनों इलाकों में तय फॉर्मेट में लगेंगे शिविरआज 14 जिलों में समाधान शिविर लगाए गए हैं।

गांव और शहर दोनों में लगाए जाएंगे शिविर

अभियान के पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर आयोजित किए गए। 1 मई से 10 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे—

  • ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह में
  • शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर

इन शिविरों में मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे और जहां संभव होगा, वहीं समाधान या लाभ भी प्रदान किया जाएगा। लक्ष्य है कि हर आवेदन का निपटारा अधिकतम एक महीने के भीतर किया जाए। साथ ही आवेदकों को उनके प्रकरण की स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी। (CG ‘Good Governance Festival’ begins from today)

जनप्रतिनिधियों की भी रहेगी भागीदारी

इस अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी समय-समय पर शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे जिलों का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं भी विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। वे विकास कार्यों का निरीक्षण, हितग्राहियों से फीडबैक और जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें करेंगे। इसके बाद अभियान की प्रगति को लेकर मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की जाएगी और जनता से सुझाव भी लिए जाएंगे। (CG ‘Good Governance Festival’ begins from today)

डिप्टी CM के कार्यक्रम में रूट क्लियर करा रहे ट्रैफिक पर हमला, आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
जान से मारने की धमकी देने वाली दो महिलाओं के खिलाफ हुई FIR, शराब के लिए रूपये नहीं दिए तो महिला को दो युवकों ने मारा
खेत खार में पुलिस छापा, विधायक प्रतिनिधि का भाई समेत 11 जुआरी गिरफ्तार, 1.5 लाख कैश- दस बाईक और कार जब्त
सीजीपीएससी SCAM : टामन सिंह सोनवानी से CBI सात दिन करेगी पूछताछ, कोर्ट ने 25 नवंबर तक भेजा रिमांड पर
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Farmer Registry
Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक

गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की…

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?