CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Pension Protest : एसबीआई ने नहीं दिया महंगाई भत्ता, पेंशनरों का फूटा गुस्सा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CG Pension Protest : एसबीआई ने नहीं दिया महंगाई भत्ता, पेंशनरों का फूटा गुस्सा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

By Newsdesk Admin
09/06/2025
Share
CG Pension Protest
CG Pension Protest

सीजी भास्कर, 09 जून : छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों (CG Pension Protest) में उस समय भारी नाराजगी देखी गई जब उन्हें यह जानकारी मिली कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अब तक उन्हें राज्य शासन द्वारा स्वीकृत महंगाई राहत भत्ता (DA) की राशि नहीं दी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन ने 14 मई 2025 को आदेश क्रमांक 18/2025 के तहत राज्य के पेंशनरों (CG Pension Protest) को 3% महंगाई राहत भत्ता प्रदान करने की घोषणा की थी। यह वृद्धि मई माह की पेंशन में जोड़ी जानी थी, जिसका भुगतान जून माह की शुरुआत में किया गया। इसके साथ ही एरियर की राशि का भुगतान भी अनिवार्य रूप से किया जाना था।

अन्य सभी बैंकों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को यह बढ़ी हुई राशि समय पर प्राप्त हो चुकी है, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक से पेंशन लेने वाले हजारों पेंशनरों को आज तक यह राशि नहीं मिली है। इसी कारण से पेंशनरों के बीच भारी असंतोष व्याप्त है।

इसी विषय को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की पेंशन शाखा पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, रायपुर जिला अध्यक्ष पंकज नायक और जिला संरक्षक विजय झा सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने शाखा प्रबंधक से मिलकर ज्ञापन सौंपा और नाराजगी जताई।

पेंशनरों (CG Pension Protest) ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए कहा कि यह बैंक की घोर लापरवाही है, जो वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से जुड़ी है। शाखा प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि DA राशि न मिलने की जानकारी हेड ऑफिस मुंबई को भेज दी गई है और 11 जून 2025 तक सभी पेंशनरों के खातों में यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि 11 जून तक भुगतान नहीं होता है तो सभी पेंशनर्स बैंक शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सी.एल. दुबे, विमल कुंडू, बेनी राम गायकवाड़, बी.पी. कुरील, राजू मुदलियार, राकेश त्रिवेदी और यशवंत भोसले सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

फील्ड प्रैक्टिकल से पहले प्रगणकों को तहसीलदार ने दी राहत सामग्री, लौटने पर कराया नींबू शरबत का इंतजाम
Irrigation Projects Chhattisgarh : स्टापडेम और जलाशय जीर्णोद्धार से किसानों को मिलेगी राहत, 7.48 करोड़ स्वीकृत
Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित
रायपुर: डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी – परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उड़ाए पैसे
RPF Head Constable Murder: रायगढ़ RPF चौकी में गोलीकांड, सहकर्मी ने हेड कांस्टेबल को करीब से मारी गोली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?