सीजी भास्कर, 15 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में शराब खरीदने वालों के लिए 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। आबकारी विभाग ने प्रदेश की सभी 49 प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री अनिवार्य करने का फैसला लिया है। यानी इन दुकानों पर अब शराब की खरीदारी के लिए नकद भुगतान के बजाय QR कोड के जरिए पेमेंट करना होगा। (Chhattisgarh Liquor Shops)
यह भी पढ़ें : Excise Department :आबकारी विभाग में बड़ी गड़बड़ी, ऑडिट में 137 करोड़ से ज्यादा की वसूली अटकी

हर डिजिटल लेन-देन का रिकॉर्ड रहेगा उपलब्ध : Chhattisgarh Liquor Shops
विभाग के मुताबिक, प्रीमियम दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। डिजिटल भुगतान से हर लेन-देन का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली की शिकायतों की जांच करना आसान होगा।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
कैशलेस व्यवस्था से शराब बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी
विभाग का मानना (Chhattisgarh Liquor Shops) है कि कैशलेस व्यवस्था से शराब बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी और ओवररेटिंग पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Mahua liquor : अवैध शराब की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग का धावा, लाखों रुपये की शराब जब्त
ख़बरें और भी हैं :आबकारी विभाग की कार्रवाई में नकली होलोग्राम शराब की खेप जब्त, एक गिरफ्तार



