CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

By Newsdesk Admin
01/07/2026
Share
सीजी भास्कर, 30 जून। छत्तीसगढ़ में 22 जून को पहुंचे मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। (Chhattisgarh Monsoon)

वहीं, एक बच्ची झुलस गई। तीनों बच्चे आम बीनने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बैल चरा रहा एक युवक भी वहां आ गया। तभी अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में चारों आ गए।

Contents
  • 18 से ज्यादा जिलों में पहले पहुंचा मानसून : Chhattisgarh Monsoon
  • उत्तर पूर्व के जिलों में 30 जून को हुई एंट्री

यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे में सागर (5), रानी (9) और राम साय (36) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सागर की बड़ी बहन (12) श्रद्धा गंभीर रूप से घायल है।

वहीं बिलासपुर में सोमवार शाम आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। कलेक्टर बंगले के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से कार डैमेज हो गई, हालांकि कार सवार सुरक्षित बच गए। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटने के कारण पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई थी।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में 22 जून को दंतेवाड़ा जिले से प्रवेश किया था। 30 जून को उत्तर और उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में मानसून की एंट्री हुई। इन जिलों में पहले से प्री मानसून की बारिश जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।

18 से ज्यादा जिलों में पहले पहुंचा मानसून : Chhattisgarh Monsoon

मानसून अब तक 18 से ज्यादा जिलों में पहुंच चुका है। इनमें मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर शामिल हैं।

उत्तर पूर्व के जिलों में 30 जून को हुई एंट्री

सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में 30 जून को मानसून की एंट्री हुई। हालांकि, इन जिलों में प्री-मानसून की बारिश लगातार जारी है।

Shashikant Dwivedi Board Powers : मार्कफेड बोर्ड की कमान शशिकांत द्विवेदी के हाथ, शासन ने जारी किया अधिकारिक आदेश
Bilaspur High Court Decision CG : निजी स्कूलों को झटका, हाई कोर्ट ने 5वीं और 8वीं की परीक्षा कराने का अधिकार शिक्षा विभाग को दिया, एसोसिएशन जाएगी डिवीजन बेंच
Statehood Day 2025 : राज्योत्सव से पहले श्री सत्य साईं अस्पताल में विशेष कार्यक्रम, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर होंगे शामिल, पीएम मोदी भी रहेंगे शामिल
ईद के मौके पर बांटी जाएगी ‘सौगात ए मोदी’, 32 लाख गरीब मुसलमानों के लिए पहल
Good Governance Festival in Urban Bodies : शिविर लगेंगे कल से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

Chamoli Tunnel Accident
Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

Chamoli Tunnel Accident :उत्तराखंड सरकार ने हादसे में…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Aler :प्रदेश के 33 जिलों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?