CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Teacher Suspension News : शिक्षा के मंदिर में नशे का खेल, वीडियो वायरल होने के बाद सहायक शिक्षक निलंबित

Chhattisgarh Teacher Suspension News : शिक्षा के मंदिर में नशे का खेल, वीडियो वायरल होने के बाद सहायक शिक्षक निलंबित

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
Teacher Suspension Chhattisgarh
Teacher Suspension Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। (Chhattisgarh Teacher Suspension News) शासकीय जन. प्राथमिक शाला परसदा किसान, विकासखंड मस्तुरी में पदस्थ सहायक शिक्षक अनुरंजन कुजूर को शराब के नशे में स्कूल आने और गुटखा सेवन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है और इसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया है। दो दिन पहले शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Teacher Alcohol Video Viral Chhattisgarh) हुआ था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और जांच के आदेश दिए गए।

शिकायत में उल्लेख किया गया कि शिक्षक अनुरंजन कुजूर नशे की हालत में स्कूल आते हैं और छात्रों के सामने गुटखा खाते हैं। इससे विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था और अध्यापन कार्य भी प्रभावित हो रहा था। जांच के दौरान प्रस्तुत वीडियो में शिक्षक ने स्वयं गुटखा सेवन करने की बात स्वीकार (Drunk Teacher Caught Video CG) की, जिसके आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई।

(Chhattisgarh Teacher Suspension News) एक माह में 7 से अधिक शिक्षकों पर गिरी गाज

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से लगातार शिक्षकों की नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें मिल रही हैं। (Education Department Action CG) पिछले एक माह में ही जेडी और डीईओ ने 7 से अधिक शिक्षकों को इसी कारण निलंबित किया है।

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर ऐसे शिक्षकों के वीडियो और शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। किसी भी शिक्षक का आचरण यदि बच्चों पर नकारात्मक असर डालता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Rape under the pretext of marriage: डेढ़ साल बाद,गर्भवती होने पर किया इनकार
NHM Employees Protest : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कहा खत्म नहीं हुआ हमारा आंदोलन, सरकार पर भ्रामक जानकारी फैलाने का लगाया आरोप
बॉयज हॉस्टल में तमिलनाडु के चोरों की बड़ी सेंधमारी: क्राइम ब्रांच ने रेलवे स्टेशन के होटल से तीन आरोपी दबोचे
Illegal Sand Mining : राजधानी से लगे इलाके में रेत कारोबार पर बड़ा शिकंजा, छापे में भारी मात्रा में रेत जब्त
Union Minister Road Incident Chhattisgarh: बिलासपुर मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कार से टकराई लोहे की रॉड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC SI Main Exam)…

Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर
Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश  (Raipur-Visakhapatnam Bus ) के…

Shivling Puja : सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के बीच 500 लोगों की ‘घर वापसी’
Shivling Puja : सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के बीच 500 लोगों की ‘घर वापसी’

जांजगीर-चांपा की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के तेंदुआ धाम…

Fake Police Fraud : नकली पुलिस बनकर रिटायर्ड कर्मी से ठगी, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाया नकली गहना
Fake Police Fraud : नकली पुलिस बनकर रिटायर्ड कर्मी से ठगी, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाया नकली गहना

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका…

Raigarh Railway Station : स्टेशन के बाहर कपल का हंगामा, नशे में अशोभनीय हरकतों का VIDEO वायरल
Raigarh Railway Station : स्टेशन के बाहर कपल का हंगामा, नशे में अशोभनीय हरकतों का VIDEO वायरल

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?