CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Code Of Conduct Violation : जयाप्रदा पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दोबारा होगी विवेचना

Code Of Conduct Violation : जयाप्रदा पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दोबारा होगी विवेचना

By Newsdesk Admin 26/08/2025
Share
Code Of Conduct Violation
Code Of Conduct Violation

सीजी भास्कर, 26 अगस्त : अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जिस फाइल पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, अब उसकी दोबारा विवेचना होगी। उत्तर प्रदेश की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) ने पुलिस की दी गई फाइनल रिपोर्ट को अपर्याप्त मानते हुए इसे खारिज कर दिया है। इस तरह जयाप्रदा को एक बार फिर अदालत का सामना करना पड़ेगा। (Code of Conduct Violation)

यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है। आरोप था कि मतदान के दिन जयाप्रदा अपने वाहन को सीधे मुर्तजा इंटर कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ के भीतर तक ले गई थीं। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट जयवीर सिंह नागर ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नागर उस समय सहायक अभियोजन अधिकारी थे और वर्तमान में उन्नाव में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। इस मामले में पुलिस ने पहले फाइनल रिपोर्ट दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने अब उसे खारिज करते हुए दोबारा विवेचना का आदेश दिया है। (Code of Conduct Violation)

जयाप्रदा राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। वह रामपुर लोकसभा सीट से दो बार सपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। हालांकि बाद में उनकी आजम खां से राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आया। 2009 में विरोध के बावजूद वह दूसरी बार जीतीं, लेकिन 2014 में बिजनौर से चुनाव हार गईं। वर्ष 2019 में जयाप्रदा ने भाजपा का दामन थामा और रामपुर से चुनाव लड़ा, जहां उन्हें आजम खां ने हरा दिया। इससे पहले जयाप्रदा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो अन्य मामलों में बरी हो चुकी हैं, लेकिन अब यह नया मोड़ उनके लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। (Code of Conduct Violation)

You Might Also Like

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

Newsdesk Admin 26/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anganwadi recruitment 2026 : आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा बदलाव: अब ई-भर्ती पोर्टल से होंगी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्तियां

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। महिला एवं बाल विकास…

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की…

Digital FIR Monitoring : डिजिटल मॉनिटरिंग से तेज हुई पुलिस कार्रवाई, अब हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को…

AIIMS Job Fraud Case : एम्स में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर 6 लाख की ठगी; ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। राजधानी में नौकरी दिलाने…

Forex Trading Fraud : डबल मुनाफे का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर मॉल में बिछाया जाल

सीजी भास्कर, 14 फरवरी | फोरेक्स ट्रेडिंग में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

14/02/2026
देश-दुनिया

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

14/02/2026
World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?