CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरकारी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्लाबोल : शिक्षा विभाग कार्यालय का किया घेराव

सरकारी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्लाबोल : शिक्षा विभाग कार्यालय का किया घेराव

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 मई । रायपुर में सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जॉइंट डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बढ़ाई गई फीस को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और अभिभावक शामिल हुए। (Congress’s uproar)

Contents
  • हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में बढ़ा स्थानीय शुल्क
  • आत्मानंद और अनुदान प्राप्त स्कूलों में भी लागू होगा आदेश : Congress’s uproar
  • 44 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों पर पड़ेगा असर
  • कांग्रेस की चेतावनी : Congress’s uproar

कांग्रेस का सरकार पर हमला : Congress’s uproar

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता पहले से महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ाकर सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के अधिकार को कमजोर करने का काम कर रही है।

हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में बढ़ा स्थानीय शुल्क

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए स्थानीय शुल्क में वृद्धि का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार हाई स्कूल के विद्यार्थियों को अब 410 रुपये की जगह 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शुल्क 445 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया गया है। यानी हाई स्कूल स्तर पर 90 रुपये और हायर सेकेंडरी स्तर पर 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

आत्मानंद और अनुदान प्राप्त स्कूलों में भी लागू होगा आदेश : Congress’s uproar

शिक्षा विभाग का यह फैसला सिर्फ सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा। यह आदेश स्वामी आत्मानंद स्कूलों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

44 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों पर पड़ेगा असर

प्रदेश में करीब 56 हजार स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 56 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में फीस वृद्धि से बड़ी संख्या में अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ सकता है।

कांग्रेस की चेतावनी : Congress’s uproar

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने बढ़ाए गए शुल्क का आदेश वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि शिक्षा को महंगा बनाना गरीब परिवारों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

भिलाई कैनाल रोड को लेकर बड़ा Update : MLA रिकेश ने कहा “जनता की…. देखिए विडियो
DAVV इंदौर के सर्वर का दुरुपयोग: आईटी सेंटर से चल रही थी कोलकाता स्थित संगठन की वेबसाइट..
Kejriwal Sheesh Mahal 2 Row : ‘Pinterest’ वाली फोटो से बना दिया ‘शीशमहल-2’, आप ने बीजेपी को घेरा, LG को भी दी चुनौती
Agnimitra Paul : अभिषेक बनर्जी को लेकर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा हमला, शेर वाले बयान पर दिया तीखा जवाब
Bijapur Bulldozer Action: बीजापुर में उजड़ते आशियाने, DRG जवान के घर पर भी चला बुलडोजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?