CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DSP आकर्षी की शानदार जीत: ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर गेम्स में बैडमिंटन के 3 गोल्ड अपने नाम किए…

DSP आकर्षी की शानदार जीत: ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर गेम्स में बैडमिंटन के 3 गोल्ड अपने नाम किए…

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल |

दुर्ग जिले की बैडमिंटन स्टार और प्रशिक्षु डीएसपी आकर्षी कश्यप ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2024-25 प्रतियोगिता में तीन गोल्ड अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता केरल कोच्चि में आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक राजीव गांधी रीजनल इंडोर स्टेडियम, कोच्चि, केरल में हुआ था। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों और अर्द्ध सैनिक बलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दुर्ग जिले में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी आकर्षी कश्यप ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

उन्होंने विभिन्न संवर्ग में 3 गोल्ड मेडल जीत कर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ-साथ दुर्ग पुलिस का नाम रोशन किया है। राजपत्रित संवर्ग बैडमिंटन एकल महिला प्रतियोगिता में आकर्षी ने पहला स्थान पाया। उन्होंने इसी प्रकार युगल महिला प्रतियोगिता में अपने साथी खिलाड़ी भावना गुप्ता के साथ अपने विरोधियों को 21-5, 21-8 से पराजित कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

इसके अलावा मिश्रित युगल प्रतियोगिता में अपने साथी खिलाड़ी सूरज सिंह परिहार के साथ विरोधी पक्ष को 21-11, 21-8 से पराजित कर गोल्ड मेडल को अपने नाम से किया। आकर्षी का युगल महिला प्रतियोगिता में काफी अच्छा परफार्मेंस रहा।

उनकी इस सफलता को देखकर दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग, और पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Bastar Literacy Mission 2026: अधूरी पढ़ाई से नई शुरुआत तक, बस्तर में फिर जगी सीखने की लौ
शुक्ला-दुबे विवाद में कूदीं राधिका खेड़ा, बोलीं- “मेरे साथ हुआ था और भी बुरा बर्ताव
Allegations against Swami Atmanand School teacher : जंगल में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला शिक्षक
Keshkal School Inspection : छात्रावासों और स्कूलों में मिली कमियां, कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की क्लास
Wife and Lover Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर तालाब में फेंका शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR
Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR

बिलासपुर में एक युवती की शिकायत पर पुलिस…

Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट
Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट

अचानकमार टाइगर रिजर्व (Malaria Outbreak) क्षेत्र के कई…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

Chhattisgarh Congress Protest :जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव…

General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर
General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

बिलासपुर रेल मंडल में जनरल टिकट (General Ticket)…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

Chhattisgarh Rain Alert:मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?