CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gold worth Rs 9 crore seized from car : गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार

Gold worth Rs 9 crore seized from car : गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
19/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 मई । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब साढ़े सात किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की है। जब्त किए गए सोने की कीमत 9 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। मामले में गुजरात के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (Gold worth Rs 9 crore seized from car)

Contents
  • 9 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, जांच में जुटी एजेंसियां
  • अंबिकापुर में 95 किलो चांदी और 760 मोबाइल जब्त : Gold worth Rs 9 crore seized from car

वहीं अंबिकापुर में भी पुलिस ने एक कार से 95 किलो चांदी और 760 पुराने मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जाया जा रहा था सोना : Gold worth Rs 9 crore seized from car

महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-353 स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक वोक्सवैगन वर्टस कार को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान कार की पिछली सीट में बना एक सीक्रेट चेंबर मिला। इसमें रखे दो पीठू बैगों के भीतर छह प्लास्टिक बॉक्स में भारी मात्रा में सोने के जेवर बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक जब्त गहनों का वजन 7512.488 ग्राम यानी करीब 7.5 किलो है।

कार में सवार जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावत गुजरात के राजकोट के रहने वाले बताए गए हैं। तीनों सोने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने सोना और कार जब्त कर ली।

9 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, जांच में जुटी एजेंसियां

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं कार की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। इस तरह कुल जब्त संपत्ति की कीमत 9 करोड़ 27 लाख रुपए से ज्यादा हो गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भी सूचना भेज दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जा रहा था।

अंबिकापुर में 95 किलो चांदी और 760 मोबाइल जब्त : Gold worth Rs 9 crore seized from car

दूसरी कार्रवाई अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ओमनी कार से 95 किलो 500 ग्राम पुरानी चांदी की पायल और 760 पुराने मोबाइल फोन बरामद किए।

कार में पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के पांच युवक सवार थे। पूछताछ में वे सामान के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। पुलिस को आशंका है कि बरामद सामान चोरी या अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh Crime News : बीच सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Lightning Strike : मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी मौत बनकर बिजली, उप सरपंच समेत 3 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
Ambikapur Food Department Action : एक्सपायरी सामान बेचने वालों पर गिरी गाज, 1.08 लाख का जुर्माना
शोरूम से चुराई महंगी कारें, ऐसी भूल कि सबूत के साथ उठा ले गई पुलिस
Kashi Vishwanath darshan yatra: आस्था की रेल चली रामनगरी, 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या – काशी दर्शन के लिए रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Supreme Leader Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को अंतिम विदाई

Iran Supreme Leader Funeral

IIM Raipur Chintan Shivir : दो दिवसीय चिंतन शिविर, सरकार बनाएगी विकास और सुशासन का रोडमैप

IIM Raipur Chintan Shivir

Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं

Constable Rape Case

Chhattisgarh Weather Update : बारिश का असर तेज, बिजली गिरने से किसान की मौत

Chhattisgarh Weather Update

Cage Wheel Accident : ट्रैक्टर के केज व्हील में फंसी युवती, इलाज के दौरान मौत

Cage Wheel Accident

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?