CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मैं तुम्हारा गला घोंट दूगा…’, प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर क्यों भड़क गए बीजेपी नेता दिलीप घोष?

‘मैं तुम्हारा गला घोंट दूगा…’, प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर क्यों भड़क गए बीजेपी नेता दिलीप घोष?

By Newsdesk Admin 22/03/2025
Share

खड़गपुर , 22 मार्च 2025 :

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष खड़गपुर में एक सड़क उद्घाटन करने पहुंचे थे. यहां महिलाओं ने दिलीप घोष के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान उनकी महिलाओं के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद बीजेपी नेता भड़क गए. उन्होंने एक महिला को धमकी देते हुए कहा कि इस तरह मत चिल्लाओ, मैं तुम्हारा गला घोंट दूंगा.

खड़गपुर के वार्ड नंबर छह में यह घटना हुई, जहां दिलीप घोष एक सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे. बीजेपी नेता के आने पर महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और सवाल करने लगीं कि जब वह सांसद थे, तब वे उनके इलाके में क्यों नहीं आए. महिलाओं ने पूछा, ‘अब तक आप कहां थे? जब आप सांसद थे तो हमने आपको कभी नहीं देखा. अब हमारे पार्षद (प्रदीप सरकार) ने सड़क बनवा दी है तो आप यहां आए हैं?’ घोष ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी महिलाएं तृणमूल कांग्रेस समर्थक थीं.

इस तरह मत चिल्लाओ, तुम्हारा गला घोंट दूंगा: दिलीप घोष

बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने आक्रामक तरीके से उन्हें जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने इसके (सड़क) लिए पैसे दिए हैं, यह आपके पिता का पैसा नहीं है! जाकर प्रदीप सरकार (स्थानीय तृणमूल पार्षद) से इसके बारे में पूछिए!’ एक महिला ने पलटकर कहा, ‘हमारे पिता को बीच में क्यों ला रहे हो? आप तो सांसद थे!’ इस पर घोष ने जवाब दिया, ‘मैं आपकी चौदह पीढ़ियों का नाम लूंगा!’ जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो दिलीप घोष ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को धमकाते हुए कहा, ‘इस तरह चिल्लाओ मत, मैं तुम्हारा गला घोंट दूंगा. मैंने सांसद के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अपनी सांसद निधि से इसके लिए पैसे दिए हैं.’

विरोध के बाद लौट गए दिलीप घोष

मामला बढ़ने के बाद हालात नियंत्रण से बाहर हो गए और घोष के सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हस्तक्षेप करने की कोशिश की. खड़गपुर टाउन थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. महिलाओं द्वारा घोष की कार को घेरने के बाद विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया, जिसमें कई महिलाएं कार के सामने आती दिखीं, जिसके बाद घोष को प्रदर्शन के बीच इलाके से जाना पड़ा. वार्ड नंबर 6 के टीएमसी पार्षद और खड़गपुर के पूर्व विधायक प्रदीप सरकार ने इस घटना पर घोष की निंदा की.

टीएमसी पार्षद ने की निंदा, बोले- अब वो सांसद नहीं

प्रदीप सरकार ने कहा, ‘वह अब सांसद नहीं हैं तो वह सड़क का उद्घाटन करने क्यों गए? नगरपालिका ने सड़क का काम पूरा किया है. वह वहां गए और अपना आपा खो बैठे. महिलाओं के पिता का नाम लेकर उनका अपमान किया!’ उन्होंने कहा, ‘मैं वहां नहीं था, लेकिन उन्होंने मेरे पिता का भी अपमान किया. उन्होंने महिलाओं को 500 रुपये वाली कर्मचारी कहा. उन्हें माफी मांगनी चाहिए नहीं तो वे खड़गपुर में जहां भी जाएंगे, वहां विरोध प्रदर्शन होंगे. मैं उनकी टिप्पणी की निंदा करता हूं. एक पूर्व सांसद के लिए ऐसी भाषा अशोभनीय है.’

दिलीप घोष बोले- 500 रुपये लेकर किया प्रदर्शन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान घोष ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन तृणमूल कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रूप से आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा, ‘यह प्रदर्शन नहीं था. ये लोग 500 रुपये के लालच में प्रदर्शन कर रहे थे. जो लोग शोर मचाएंगे, दिलीप घोष उनके पिता का नाम लेगा.’ दिलीप घोष ने आगे कहा, ‘मैंने अपने कार्यकाल के दौरान स्वीकृत सांसद निधि के पैसे से सड़क के इस हिस्से के निर्माण के लिए काम किया था. मैं इसका उद्घाटन करने वहां गया था, लेकिन स्थानीय पार्षद के निर्देश पर कुछ महिलाएं विरोध करने आ गईं. जब प्रदीप सरकार चेयरमैन थे, तब मैं विधायक था. अब भी खड़गपुर नगरपालिका में मेरे द्वारा वित्तपोषित कई परियोजनाएं रुकी हुई हैं.’

You Might Also Like

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा

Newsdesk Admin 22/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rohit Sahu MLA : राजिम कल्प कुंभ में दिव्यांग बच्चों संग पहुंचे विधायक रोहित साहू, बोले—समाज का अभिन्न हिस्सा हैं ये बच्चे

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। महानदी, पैरी और सोढुर…

Rajim Dead Body Found : राजिम में नहर किनारे मिली रायपुर की चंचल की लाश, 30 जनवरी से थी लापता; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले के राजिम थाना…

Bijapur Naxal Operation : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 6 नक्सली स्मारक ध्वस्त, ताड़पाला हिल्स से IED समेत भारी विस्फोटक बरामद

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के…

Traffic Police Health Risk : प्रदूषित हवा से ट्रैफिक जवानों की सेहत पर संकट, 36% में फेफड़ों के संक्रमण के लक्षण

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों…

Land Diversion Fee Pending : डायवर्सन शुल्क की वसूली पर ब्रेक, 10 साल में 8 करोड़ का बकाया; बड़े बकायादारों पर कार्रवाई नदारद

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। पिछले एक दशक से…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

14/02/2026
World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

13/02/2026
Bastar Peace Process
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?