CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal liquor : टाटीबंध, निमोरा और सिलतरा में अवैध मदिरा पर शिकंजा, शिकायतों की जांच के बाद छापेमारी

Illegal liquor : टाटीबंध, निमोरा और सिलतरा में अवैध मदिरा पर शिकंजा, शिकायतों की जांच के बाद छापेमारी

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Illegal liquor
Illegal liquor

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 15 सितंबर 2025 को आबकारी विभाग रायपुर और नगर निगम रायपुर के संयुक्त अभियान के तहत अवैध मदिरा (Illegal liquor) के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।

टाटीबंध से बिलासपुर मार्ग पर कम्पोजिट मदिरा दुकान टाटीबंध के पास चल रहे अवैध चखना ठेलों को हटाया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान ने चखना ठेला संचालकों नवल प्रजापति, लवकुश प्रजापति, दुर्गेश प्रजापति और बाबूलाल प्रजापति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत प्रकरण दर्ज किया।

इसी तरह ग्राम सिलतरा के शिकारी पारा और मोघाडीह में आबकारी विभाग की टीम ने गहन जांच की। यहां देवकी पारधी, शोभा खातून और इंद्रजीत निषाद के खिलाफ आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख द्वारा अवैध मदिरा (Illegal liquor) रखने और बेचने के आरोप में प्रकरण कायम किया गया।

वहीं ग्राम निमोरा थाना राखी क्षेत्र में भी अवैध मदिरा विक्रय की शिकायत पर कार्रवाई हुई। टीम ने मौके पर जांच कर आवश्यक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस संयुक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी डी पटेल, रविशंकर पैकरा, जेबा खान, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, आबकारी मुख्य आरक्षक रमापति शुक्ला और आर देवांगन सक्रिय रूप से शामिल रहे। विभाग का कहना है कि अवैध मदिरा (Illegal liquor) की रोकथाम के लिए आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।

School Uniform Scam : बच्चों से कम मंगाए गणवेश, हजारों सेट हुए बर्बाद, डीईओ निलंबित
CM Pragati Portal MP : विकास योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन के लिए शुरू होगा सीएम प्रगति पोर्टल
Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
Career Guidance : करियर की सही दिशा चुनने का मिला मौका, कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए सफलता के अहम मंत्र
समाज के खिलाफ FIR कराने वाले DSP पर तंवर समाज का पलटवार, कहा– “न बहिष्कार किया, न धमकाया”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके

देश की न्यायिक व्यवस्था में लंबित मामलों का…

SIMS Hospital Traffic
SIMS Hospital Traffic : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ट्रैफिक सुधार की तैयारी, प्रशासन ने बनाई नई कार्ययोजना

SIMS Hospital Traffic :प्रशासन का उद्देश्य अस्पताल परिसर…

Congress Smart Meter Protest
Congress Smart Meter Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान

Congress Smart Meter Protest :कांग्रेस ने यह भी…

Raipur Pathway Grill Theft
Raipur Pathway Grill Theft : नगर निगम के पाथवे से लोहे की ग्रिल चोरी, सरकारी संपत्ति पर उठे सुरक्षा के सवाल

Raipur Pathway Grill Theft :रायपुर नगर निगम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?